Halla Bol Rally: 8 सालों में मोदी ने 23 करोड़ लोगों को गरीबी में धकेला- राहुल गांधी
नई दिल्ली: महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर मोर्चा खोल दिया है। जिसके तहत पार्टी दिल्ली के रामलीला मैदान में 'हल्ला बोल' रैली हो रही। इस रैली में शामिल होने के लिए देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे हैं। वहीं कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान में अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने गले में सब्जियों की माला पहनी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पढ़ें रैली से जुड़ा हर अपडेट लाइव-
Recommended Video
Halla Bol Rally: BJP के खिलाफ Rahul Gandhi का रौद्र रूप | Congress | Modi | वनइंडिया हिंदी *Politics

LIVE Feed
दिल्ली पहुंचे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल जी के नेतृ्त्व में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ जो हल्ला बोल का आयोजन हुआ है, देशभर से लोग आए हैं। देश में महंगाई और बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं। मुझे लगता है कि भारत सरकार इसे संज्ञान में लेगी और लोगों को महंगाई से राहत देगी।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त, प्रजा महंगाई से त्रस्त। आज लोगों को जरूरत का सामान खरीदने से पहले भी दस बार सोचना पड़ रहा है। इन तकलीफों के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं। हम महंगाई के खिलाफ आवाजें जोड़ते जाएंगे, राजा को सुनना ही पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications