BJP ने AIUDF को बताया सांप्रदायिक पार्टी, कांग्रेस बोली- अगर ऐसा हुआ तो हम नाता तोड़ देंगे

गुवाहटी। असम में कांग्रेस पार्टी का ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के साथ किया गया गठबंधन विवादों में आ गया है। दरअसल, बीजेपी ने AIUDF को सांप्रदायिक करार दिया है और कांग्रेस के साथ उसके गठबंधन पर इसलिए सवाल खड़े किए हैं, क्योंकि कुछ दिन पहले ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें AIUDF के चीफ मौलाना बदरूद्दीन अजमल ये कहते हुए नजर आ रहे थे कि कांग्रेस और उनकी पार्टी मिलकर भारत को इस्लामिक राष्ट्र में बदल देंगे। हालांकि असम की पुलिस ने इस वीडियो को डॉक्टर्ड (छेड़छाड़) वीडियो करार दिया था और बाद में उन ट्विटर अकाउंट्स को भी बैन कर दिया था, जिनसे ये वीडियो शेयर किया गया था।

Recommended Video

      Assam Election 2021: Badruddin Ajmal बोले- AIUDF मुस्लिमों की नहीं, हिंदुओं की भी | वनइंडिया हिंदी
      AIUDF

      चुनावों में हम सांप्रदायिक रूख नहीं अपनाएंगे- AIUDF

      NDTV की खबर के मुताबिक, अब इस पूरे मामले पर AIUDF की प्रतिक्रिया आई है। पार्टी का कहना है कि विधानसभा चुनावों में किसी तरह का भी सांप्रदायिक रवैया नहीं अपनाया जाएगा। इसके लिए पार्टी में एक 'लक्ष्मण रेखा' खींच दी गई है। वहीं इस मामले पर कांग्रेस के लोकसभा सांसद और असम में पार्टी के कैंपेन समिति के अध्यक्ष प्रद्युत बॉर्दोलोई ने कहा है कि AIUDF हमारे अन्य सहयोगियों की तरह ही एक पार्टी है, हमने किसी सांप्रदायिक संगठन से हाथ मिलाया है और अगर ऐसा होता तो हमारे साथ अन्य पार्टियां नहीं आती। बॉर्दोलोई ने कहा है कि अगर भविष्य में 'महाजोत' गठबंधन की कोई पार्टी सांप्रदायिक रूख अपनाती है तो हम उस पार्टी से कोई नाता नहीं रखेंगे।

      हम हिंदुओं का सम्मान करते हैं- AIUDF

      इस मामले पर AIUDF ने कहा है कि हम बीजेपी की तरह जहर नहीं उगलते हैं, बल्कि हम हमेशा अपने समुदाय को, जो कमजोर और पिछड़ा है, उन्हें आगे बढ़ाने की वकालत करते हैं, लेकिन इस काम में हम कभी हिंदू समुदाय का अपमान नहीं करते और ना ही उनके धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाते हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+