कांग्रेस की 3 राज्यों में हार, सच हुई राहुल गांधी की भविष्यवाणी, Viral हो रहा उनका Moye-Moye Video

Rahul Gandhi: 5 विधानसभा चुनावों में से चार राज्यों के नतीजे सामने आ रहे हैं। चार में से तीन राज्यों में बीजेपी की सरकार बन रही है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी कई सीटों पर आगे चल रही है। सिर्फ तेलंगाना में कांग्रेस आगे है।

इस जीत के बाद बीजेपी नेता लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है। इस बीच बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुराना वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वे गलती से अपनी पार्टी की सरकार जाने की बात कह रहे थे।

चुनाव को लेकर सच हुई राहुल गांधी की भविष्यवाणी

वीडियो में राहुल गांधी अपनी सरकार की जाने की कह रहे बात

यह वीडियो राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। जहां वे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे और अपनी सरकार की जाने की बात बोल रहे थे। वे कह रहे हैं कि राजस्थान में भी सरकार जा रही है। छत्तीसगढ़ में भी जा रही है। लेकिन बाद में राहुल गांधी को अहसास हुआ कि इन दोनों राज्यों में अभी उन्हीं की सरकार है।

बहुत तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

उन्होंने अपनी गलती सुधारते हुए कहा था कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार आ रही है और मध्य प्रदेश में उनकी सरकार है, जो कि जा रही है। राहुल के इस बयान की छोटी क्लिप वायरल हो रही है। इसी क्लिप को पीयूष गोयल ने शेयर किया है।

सिर्फ एक राज्य को जीत पाई कांग्रेस

बता दें कि मध्य प्रदेश में बीजेपी को 163 सीटों पर जीत मिली है। वहीं छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 54 सीटें मिली हैं। राजस्थान में बीजेपी ने 115 सीटों पर बाजी मारी है। कांग्रेस मध्य प्रदेश तो जीत नहीं पाए, लेकिन छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अपनी सरकार भी गंवा बैठे। हार के बाद बीजेपी नेता कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'राहुल गांधी पनौती है...' काउंटिंग के बीच ट्विटर पर छाया ये हैशटैग, लोगों ने क्यों बताया 'मास्टरमाइंड'?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+