'राहुल गांधी पनौती है...' काउंटिंग के बीच ट्विटर पर छाया ये हैशटैग, लोगों ने क्यों बताया 'मास्टरमाइंड'?

Rahul Gandhi Panauti hashtag: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में आज शाम तक साफ हो जाएगा कि लोगों ने किन राज्यों में सत्ता की कमान किस पार्टी को सौंपी है। इस बीच सोशल मीडिया पर भी मीम्स की जमकर बरसात हो रही है। ट्विटर पर राहुल गांधी का एक पुराना वीडियो छाया हुआ है, जिसमें वे एक बयान दे रहे हैं और फिर फटाफट सॉरी भी बोल देते हैं। इंटरनेट पर राहुल गांधी पनौती है हैशटेग भी जबरदस्त ट्रेंडिंग में है।

वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि RaGa मास्टर माइंड हैं। इसके बाद हैशटैग में राहुल गांधी पनौती है लिखा हुआ है। वीडियो पुराना है, जिसमें राहुल गांधी को कहते सुना जा सकता है कि राजस्थान में भी सरकार जा रही है, छत्तीसगढ़ में भी जा रही है। तेलंगाना में भी जा रही है। इसके बाद राहुल फट से बोल पड़ते हैं कि सॉरी उल्टा बोल दिया और फिर मुस्कुराने लगते हैं।

 twitter trending hashtags

एक अन्य वीडियो में राहुल गाँधी कहते सुने जा सकते हैं कि कांग्रेस मध्य प्रदेश के चुनाव में हार का सामना करेगी। मैं ये बात लिख कर देता हूं। फिर कोई सवाल ही नहीं उठता। अब लोग इस क्लिप पर भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। और शुरुआती रुझानों में बीजेपी की बढ़त देखकर कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं। कई लोगों ने ये क्लिप्स देखने के बाद राहुल गांधी को लूजर ही बता डाला। वहीं कई लोग उनके पनौती वाले बयान को एक बार फिर रीट्वीट करने पर लगे हुए हैं। लोगों का कहना है कि राहुल गांधी वाकई में पनौती हैं।

देखें राहुल का पुराना वीडियो...

एक यूजर ने कहा किराहुल गांधी सिर्फ कांग्रेस के लिए पनौती नही है बल्कि पूरे देश के लिए #राहुल_गाँधी_पनौती_है। अब तो पुरे देश को मालूम चल गया कि राहुल गांधी ही असली पनौती है। जो भी सहमत हैं लाइक और रिपोस्ट कीजिए ताकि पूरे दुनिया को मालूम चलें की असली पनौती राहुल गांधी हीं है। इसी तरह अन्य लोगों ने भी अपने पोस्ट में ये हैशटैग डालकर जमकर रिएक्शन दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+