कांग्रेस ने मान ली अपनी हार, खुर्शीद ने कहा चुनाव बाद थर्ड फ्रंट का देगी साथ

salman khurshishid
नयी दिल्ली। 16वीं लोकसभा के तुनाव के 7 चरण बीत जाने के बाद कांग्रेस को लगने लगा है कि वो इस बार सत्ता से बाहर हो जाएंगे। मतगणना से पहले ही कांग्रेस हार मान चुकी है। ऐसे में जब खुद की जीत का कोई भरोसा ना हो तो कांग्रेस ने भाजपा को सरकार बनाने से रोकने का रास्ता तलाश कर लिया है। केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने संकेत देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद जरूरत पड़ने पर कांग्रेस तीसरे मोर्चे को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने या लेने पर विचार कर सकती है।

अब तक 349 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो चुकी है और कांग्रेस को लगने लगा है कि वह करीब 140 सीटें हासिल कर सकती है। कांग्रेस पार्टी के अपने आकलन के मुताबिक दक्षिण में 43, उत्तरी राज्यों में 50, पश्चिम भारत में 20 और पूर्व व उत्तर-पूर्व में 25 सीटें मिलने का भरोसा है। 2004 की तरह उसे इस बार भी उम्मीद है जिस तरह से 2004 में उन्होंने लेफ्ट और दूसरी पार्टियों की मदद से यूपीए-1 की सरकार बना ली थी उसी तरह का दृश्य कुछ इस बार भी बन सकता है।

सलमान ने कहा कि परिणाम आने के बाद अगर जरूरी हुआ तो कांग्रेस तीसरे मोर्चे को भी सरकार बनाने के लिए समर्थन देने पर विचार कर सकती है। उन्होंने कहा कि मोर्चे का समर्थन लेने पर विचार किया जा सकता है। सलमान खुर्शीद ने दावा किया कि किसी भी हालत में बीजेपी की सरकार बनने की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में भाजपा को रोकने के लिए वो थर्ड फ्रंट का सहारा लेने के मन बना रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+