लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस तेलंगाना की सभी 17 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

नई दिल्ली: कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में तलंगाना की सभी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के एक मुख्य कार्यकर्ता ने गुरूवार को इसकी जानकारी दी है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी(एआईसीसी) तेलंगाना के प्रभारी आर सी खूंटिया ने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया को बताया कि इस संबंध में सिफारिश पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को स्वीकृति के लिए भेज दी गयी है।

गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में तेंलगाना में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने तेलुगु देशम पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, तेलंगाना जन समिति के साथ गठबंधन किया था। इन सबने प्रजाकुटमी (जनमोर्चा) के बैनर तले चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में तेलंगाना राष्ट्रीय समिति(टीआरएस) ने दोबारा सत्ता में वापसी की थी और केसीआर लगातार दूसरी बार तेलंगाना के सीएम बने।

Congress to contest 17 seats in Telangana in loksabha elections 2019

'टीडीपी,सीपीआई और टीजेएस से समर्थन मांगा'

खूंटिया से जब ये सवाल पूछा गया कि क्या कांग्रेस टीडीपी, सीपीआई और तेजस से आगामी लोकसभा चुनावों में समर्थन मांगेगी। इस पर खूंटिया ने जवाब देते हुए कहा कि हमारी उनसे बातचीत चल रही है। हमारे अच्छे संबंध हैं और हम सभी दलों से हमें समर्थन देने की अपील करेंगे। इस बीच तेजस ने पुष्टि की है कि कांग्रेस ने उनसे संपर्क कर लोकसभा चुनाव में समर्थन मांगा है। टीजेएस प्रमुख एम कोदानदरम ने कहा कि कांग्रेस ने हमसे लोकसभा चुनाव में समर्थन देने की अपील की है। हमारी प्रदेश कमेटी इस पर अंतिम फैसला लेगी।

विधानसभा चुनाव प्रजाकुटमी (जनमोर्चा) के बैनर तले लड़ा

प्रजाकुटमी (जनमोर्चा) के बैनर तले लड़े विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को तेलंगाना की 119 विधानसभा सीट में से 19 और टीडीपी को 2 सीट मिली थी। जबकि टीजेएस और सीपीआई का खाता भा नहीं खुला था। वहीं टीडीपी सूत्रों का कहना है कि तेलंगाना में चुनाव को लेकर कोई भी अंतिम फैसला चंद्रबाबू नायडू लेंगे, जो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के संपर्क में हैं। वहीं कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया(एम) ने बहुजन लेफ्ट फ्रंट के तहत विधानसभा चुनाव लड़ा था वो सीपीआई के पास आगामी लोकसभा चुनावों में बातचीत के लिए पहुंच गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+