NRC पर कांग्रेस को आइना, इस कैंडिडेट ने जारी किया व्यक्तिगत घोषणा पत्र, नागरिकता संशोधन लागू करने का किया वादा
केंद्र के नागरिकता संशोधन कानून का आईएनडीआई गठबंधन में शामिल कांग्रेस समेत कई दल विरोध कर रहे हैं। इस बीच लोकसभा चुनाव के लिए एक कांग्रेस कैंडिडेट ने अपनी ही पार्टी को झटका दिया है। दरअसल, इस पार्टी कैंडिडेट ने पार्टी लाइन से हटकर एनआरसी के समर्थन का बात कही है। यही नहीं व्यक्तिगत चुनावी घोषणा पत्र में लोकसभा चुनाव जीतने पर अपने राज्य में नागरिकता संशोधन काननू को पूरी तरह लागू कराने का पूरा प्रयास करने पर भी जोर दिया है।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को कांग्रेस ने इनर मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। लेकिन बुधवार को अंगोमचा बिमोल ने व्यक्तिगत घोषणा पत्र जारी कर कांग्रेस को चौंका दिया। दरअसल, उन्होंने पार्टी से अगल जारी एक घोषणा पत्र में नागरिकता संसोधन कानून लागू करने की प्रतिबद्धता जताई है। जबकि कांग्रेस एनआरसी को लागू करने केंद्र के फैसले को अनुचित ठहरा रही है।

इनर मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अंगोमचा बिमोल अकोइजाम ने कहा,"मेरा उद्देश्य लोगों के नेतृत्व वाले, मुद्दा-आधारित शासन दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है जो सभी मणिपुरियों को लाभ पहुंचाने वाले समाधानों को प्राथमिकता देता है। मैं सद्भाव और समृद्धि द्वारा चिह्नित भविष्य की कल्पना करता हूं, जहां समावेशी शासन और न्यायसंगत नीतियों के माध्यम से सामूहिक समृद्धि को प्राथमिकता दी जाती है।"
एएनआई से बात करते हुए अकोइजाम ने कहा कि राज्य को 'कानूनी नागरिकों' की पहचान के लिए एक संस्थागत तंत्र की जरूरत है। अंगोमचा बिमोल अकोइजाम द्वारा किए गए वादों में जनसंख्या नीति और एनआरसी का समर्थन करना भी शामिल है। अंगोमचा ने कहा, "जब 2003 में संसद में संशोधन पेश किया गया था, तो कांग्रेस ने इसका समर्थन किया था। इसलिए इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया था। इसी तरह, 2022 में मणिपुर विधानसभा में सदन के पटल पर एक प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसमें राज्य में एनआरसी की मांग की गई थी।"












Click it and Unblock the Notifications