'गांधी परिवार का नौकर नहीं, ..', BJP के तंज पर कांग्रेस कैंडिडेट केएल शर्मा का पलटवार
अमेठी के से कांग्रेस कैंडिडेट केएल शर्मा ने खुद के एक शुद्ध राजनेता बताया। उन्होंने कहा कि वे गांधी परिवार के नौकर नहीं, बल्कि एक कांग्रेस कार्यकर्ता हैं, जो शुद्ध रुप से राजनीति में सक्रिय हैं।
कांग्रेस ने इस बार अमेठी से एक नए कांग्रेस कार्यकर्ता को मौका दिया है। पार्टी ने किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। हलांकि कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस यहां से इस बार राहुल गांधी को मौका देगी। लेकिन पार्टी ने उन्हें अमेठी के बजाय रायबरेली से कैंडिडेट बनाया है। ऐसे में रायबरेली सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे दिनेश प्रताप सिंह ने अमेठी कांग्रेस कैंडिडेट किशोरी लाल शर्मा को सीधे निशाने पर लिया। जिस पर कांग्रेस कैंडिडेट ने पलटवार किया और दावा किया कि वे विशुद्ध रूप से एक राजनेता हैं, जिन्हें पार्टी ने इस बार अमेठी सीट से मौका दिया है।

कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद अमेठी और रायबरेली सीट को लेकर स्थिति स्पष्ट की। अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिए जाने के बाद बीजेपी ने तंज कसा। रायबरेली से बीजेपी कैंडिडेट दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता ने अपने 'चपरासी' को बीजेपी की स्मृति ईरानी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ने के लिए भेजा है। जिस पर रविवार को कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वह एक 'शुद्ध राजनेता' थे, नौकर नहीं। परिवार के सदस्यों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इस बार लोकसभा चुनाव में हार जाएंगी।
केएल शर्मा ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए 2019 के लोकसभा चुनावों में अमेठी और रायबरेली में भाजपा के बढ़े हुए वोट शेयर पर भी केएल शर्मा ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बीजेपी 'वास्तविक' मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का एक प्रयास कर रही है। शर्मा ने कहा, "ये पहला मौका नहीं है, जब भाजपा ऐसा कर रही, वे सत्ता में पिछले 10 वर्षों से यही कर रहे हैं।"
अमेठी के कांग्रेस कैंडिडेट ने आगे कहा, "भाजपा ने मीडिया को हथियार बना लिया है। विपक्ष के नेताओं और पार्टियों को अपनी राजनीति आगे बढ़ाने और अभ्यास करने के लिए जगह नहीं मिल रही है। राहुल जी को कितनी बार जगह दी गई है? लोग उनसे (BJP से) सवाल कर रहे हैं कि किस बात पर उन्होंने पिछले 10 वर्षों में ऐसा किया है, लेकिन वे वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाते हैं और मंगलसूत्र के बारे में बात करते हैं, मेरे विचार से इस चुनाव में 'इंडिया शाइनिंग'की गूंज है।"












Click it and Unblock the Notifications