सिर्फ ओपीनियन पोल ही नहीं कांग्रेस तो कोर्ट पर भी बैन लगा सकती है: मोदी

मोदी के अनुसार कांग्रेस ने सत्ता में आने पर हमेशा ही लोगों की भावनाओं और बुनियादी अधिकारों को कुचलने का काम किया है। ऐसे में जरूरी है कि आप ऐसी विध्वंसकारी और निरंकुश पार्टी को सत्ता से बाहर भेजें।
ओपीनियन पोल पर मोदी ने कहा कि ये जरूरी नहीं कि पोल हमेशा ही सही साबित हों, साल 2002 में दर्शाया गया था कि गुजरात में इस बार भाजपा के खिलाफ मतदान होगा, इसी तरह 2007 और 2012 में भी ओपीनियन पोल्स को जनता ने गलत साबित किया। गौर हो कि कल कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ओपीनियन पोल को एक 'मजाक' कहा था। इसकी प्रणाली को दोषपूर्ण, विश्वसनीयता की कमी वाला और अपने स्वार्थ के लिए तोड़ मरोड़ कर पेश करने वाला बताया था। जिस पर भाजपा नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
आपको बता दें कि अभी सीएसडीए द्वारा किये गये सर्वे में दिखाया गया था कि राजग की संभावित सीटों की संख्या अब 195 तक पहुंच गयी है। जिसके बाद से ओपीनियन पोल की विश्वसनीयता पर सवाल उठाये जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications