Telangana Election 2023: कांग्रेस की बस यात्रा में उजागर हो रहा कि किस मूड में हैं मतदाता
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस का प्रचार करने के लिए इन दिनों वायनाड सांसद राहुल गांधी तेलंगाना में हैं। दो दिन पहले उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए बस यात्रा की शुरूआत की। बस के जरिए राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता तेलंगाना के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इस बस यात्रा के जरिए राहुल गांधी लोगों के बीच जा रहे हैं। सच पूछे तो इस बस यात्रा के जरिए पता चल रहा है कि वोटरों का मूड क्या है?

बीते गुरूवार को पेद्दापल्ली में मंथनी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बस यात्रा की, इस दौरान तेलंगाना में सरकारी नीतियों से लेकर( किसानों के सामने आने वाल चुनौतियों समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। राहुल गांधी मंथनी विधायक डी श्रीधर बाबू और टीपीसीसी अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी के साथ मंथनी पहुंचे थे।
पेद्दापल्ली से जैसे ही बस यात्रा शुरू हुई लोगों ने सरकारी नीतियों पर बात की इसके अलावा राज्य में होने वाले अन्याय की निंदा की। कांग्रेस की इस बस यात्रा के दौरान नौकरियों की कमी, रोजगार के अवसरों और युवाओं के करियर की संभावनाओं पर चर्चा हुई। इस यात्रा के दौारान इस बात का भी कांग्रेस को अंदाजा हुआ कि महज पेंशन और कल्याणकारी योजनाओं को स्वीकार करने के मूड में जनता नहीं है। पेद्दापल्ली में इस यात्रा के दौरान पता चला कि मतदाता सत्ता विरोधी भावना से प्रेरित है।
वहीं इस बस यात्रा के दौरान ये बात उजागर हुई कि कालेश्वरम एलआईएस के बैकवाटर के कारण किसानों के खेत जलमग्न है जिससे उन्हे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि राज्य सरकार से गुहार लगाने के बावजूद उनको खेत में हुए नुकसान पर्याप्त मुआवजा नहीं मिला।
प्रभावित किसानों ने कहा कि जीवित रहने का कोई रास्ता नहीं है क्योंकि उनके पास जो खेती योग्य जमीन थी वो जलमग्न हो गई। कर्ज में डूबे होने के कारण हमें पलायन करना पड़ा। ये समस्या अन्य कई क्षेत्रों में सुनने को मिली।












Click it and Unblock the Notifications