खाट-साइकिल के बाद राफेल की आड़ में राहुल को लॉन्च करना चाहती है कांग्रेस: भाजपा

नई दिल्ली। राफेल डील को लेकर कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हमला बोल रही है तो वहीं, बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस द्वारा इस मुद्दे को उछालकर राहुल गांधी के करियर को बचाने की कोशिश काम नहीं आएगी। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस झूठ फैलाने का काम कर रही है लेकिन इससे उनका भला नहीं होने वाला है। संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष पर जमकर हमला बोला।

राहुल गांधी पर बीजेपी का हमला

राहुल गांधी पर बीजेपी का हमला

संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने यूपी में खाट पर उनको लॉन्च करने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद साइकिल पर राहुल को लॉन्च करने की कोशिश की गई लेकिन साइकिल के टायर ने साथ छोड़ दिया। अब राहुल को लॉन्च करने के लिए कांग्रेस राफेल का सहारा ले रही है लेकिन इसमें भी सफलता नहीं मिलेगी।

राफेल को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज

राफेल को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज

राफेल को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज है। राहुल गांधी ने 'चौकीदार चोर' के जरिए बीजेपी पर तीखा हमला बोला, तो बीजेपी ने गांधी परिवार पर हवाला के जरिए धन बटोरने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार को बेंगलुरु-दिल्ली हवाला हाईवे के जरिए पैसा पहुंचाया जाता था। वहीं, संबित पात्रा ने राफेल पर कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इससे राहुल गांधी के करियर को गति नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर प्रकार की चाल चल रही है लेकिन इससे उनकी पार्टी का फायदा होने वाला नहीं है।

गांधी परिवार पर हवाला के जरिए पैसे बटोरने का आरोप

गांधी परिवार पर हवाला के जरिए पैसे बटोरने का आरोप

पात्रा ने आरोप लगाया कि किलो के हिसाब से रुपया कर्नाटक से दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय सोनिया गांधी और राहुल गांधी के दफ्तर तक पहुंचा, ये पैसा करोड़ों में था। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस को राहुल गांधी की छवि को बेहतर बनाने के लिए पैसों की जरूरत है और पार्टी का सारा ध्यान राहुल और सोनिया गांधी पर है, वहीं, गांधी परिवार का ध्यान पैसे पर है। एक अन्य बीजेपी प्रवक्ता आनंद झा ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई नीति नहीं है, उनकी पार्टी केवल गांधी परिवार से जुड़े लोगों की छवि को बेहतर बनाना चाहती है।

ये भी पढ़ें: सेंसेक्स में रिकॉर्ड गिरावट, एक घंटे में ही 1100 अंक आया नीचे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+