मोदी के 1 साल पर कांग्रेस ने जारी किया 'पोल खोल' वीडियो

नयी दिल्ली। मोदी सरकार के एक साल पूरा होने पर जहां भाजपा जश्न मना रही है तो वहीं विरोधी जल सरकार की पोल खोलने में जुटे हैं। विपक्ष इसे नाकाम बता रही है। मोदी सरकार के 1 साल के कार्यकाल को कांग्रेस ने पूरी तरह असफल करार दिया है। कांग्रेस ने मोदी सरकार के 1 साल पर पोल खोल वीडियो जारी किया है।

narendra modi

कांग्रेस ने 'पोल खोल' वीडियो जारी कर सरकार पर हमला किया है। कांग्रेस ने मोदी सरकार को यू-टर्न सरकार बताते हुए कहा कि इस सरकार ने एक साल में कोई काम नहीं किया है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, रणदीप आजाद और मल्लि‍कार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार की असफलताओं को गिनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

कांग्रेस ने मोदी सरकार के एक साल को 'ऊंची दुकान फीका पकवान' बताते हुए कहा कि सरकार इवेंट मैनेजमेंट कंपनी बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि अगर मौजूदा सरकार ने काम किया होता तो रैली और प्रदर्शनी करने की जरूरत नहीं पड़ती।

कांग्रेस ने अपने रिपोर्ट कार्ड में सरकार के यू-टर्न गिनवाए हैं। उन्होंने मोदी सरकार को सेलफिस सरकार करार दिया है। वहीं वीडियो में कांग्रेस ने सरकार के मंत्रियों के उन वादों और बयानों को दिखाया है, जिन्हें मोदी सरकार पूरी नहीं कर पाई है। उन्होंने 1 साल देश बदहाल का नारा भी दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+