कांग्रेस का सोनिया से अंतरिम अध्यक्ष बनने का आग्रह, मिला ये जवाब

नई दिल्ली। राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद कांग्रेस को नए प्रेसीडेंट की तलाश है। इस बीच कांग्रेस ने सोनिया गांधी से नया अध्यक्ष मिलने तक के लिए ये जिम्मेदारी संभालने का आग्रह किया है। हालांकि रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी ने साफ कर दिया है कि वो इस जिम्मेदारी के लिए तैयार नहीं हैं। पार्टी ने गांधी से अतंरिम अध्यक्ष बनने का आग्रह किया, जिसके लिए वो नहीं मानीं।

19 साल तक कांग्रेस अध्यक्ष रही हैं सोनिया गांधी

19 साल तक कांग्रेस अध्यक्ष रही हैं सोनिया गांधी

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनिया गांधी ने इस जिम्मेदारी को लेकर नजदीकी नेताओं से कहा कि जिस तरह से उनका स्वास्थ्य कुछ समय से हैं वो खुद को इस रोल के लिए फिट नहीं पाती हैं। 72 साल की सोनिया गांधी बीते कुछ समय से खराब स्वास्थ्य से जूझ रही हैं। सोनिया गांधी 1998 से 2017 तक 19 साल कांग्रेस की अध्यक्ष रही हैं। उनके अध्यक्ष रहते पार्टी ने 2004 और 2009 में दो बार केंद्र में सरकार बनाई।

 राहुल ने कही, गांधी परिवार के बाहर से अध्यक्ष बनाने की मांग

राहुल ने कही, गांधी परिवार के बाहर से अध्यक्ष बनाने की मांग

राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद उनकी बहन प्रियंका गांधी और मां सोनिया का नाम बीच-बीच में सामने आया है। हालांकि राहुल ने काफी पहले ही ये कह दिया है कि कांग्रेस अपना अध्यक्ष नेहरू-कगांधी परिवार के बाहर से ढूंढे।

राहुल गांधी ने 3 जुलाई को दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी ने 3 जुलाई को दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी ने 3 जुलाई को कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। राहुल ने चुनाव में पार्टी की हार के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा की पेशकश की थी। जिसके बाद पार्टी नेता उनको अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए कह रहे थे। करीब एक महीने तक उनको मनाने का दौर चला। राहुल ने पद पर बने रहने से इनकार करते हुए कहा कि हार की जिम्मेदारी अध्यक्ष नहीं लेगा तो ये ठीक नहीं होगा। राहुल के इस्तीफे के बाद पार्टी नए अध्यक्ष की तलाश में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+