बाबरी मस्जिद केस छोड़ने के लिए कपिल सिब्‍बल पर कांग्रेस ने बनाया दबाव: सूत्र

नई दिल्‍ली। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और जाने-माने वकील कपिल सिब्‍बल पर बाबरी केस छोड़ने का दबाव है। सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक कपिल सिब्‍बल को कांग्रेस ने फरमान सुनाया है कि वो इस केस को छोड़ दें। सीएनएन न्यूज 18 के अनुसार, कांग्रेस के अंदर के लोगों का कहना है कि पार्टी ने सिब्बल से कहा है कि अगर वे खुद को इस केस से दूर कर लेते हैं तो यह उनके लिए राजनीतिक तौर पर एक समझदारी का फैसला हो सकता है। जानकारी के मुताबिक कपिल सिब्बल बाबरी मस्जिद मामले में पिछली सुनवाई में हाजिर नहीं होने की वजह से नाराज कांग्रेस पार्टी ने ऐसा कदम उठाया है।

बाबरी मस्जिद केस छोड़ने के लिए कपिल सिब्‍बल पर कांग्रेस ने बनाया दबाव: सूत्र

वहीं इस केस को लड़ रहे मुस्लिमों का कहना है कि जहां तक वे जानते हैं कि सिब्बल ने कुछ समय के लिए ब्रेक लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य जफरयाब जिलानी ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि कांग्रेस ने कपिल सिब्बल को क्या निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें संवैधानिक मुद्दों पर कपिल सिब्बल की जरूरत है। आपको बता दें कि इस केस की अगली सुनवाई 6 अप्रैल को होगी। इस सुनवाई में सबकी निगाहें टिकी हैं कि कपिल सिब्‍बल बाबरी मस्जिद केस की पैरवी करने आते हैं या नहीं।

आपको बता दें कि गुजरात चुनाव के दौरान सिब्बल को लेकर एक विवाद पैदा हो गया था। दरअसल, सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की थी कि इस संवेदनशील मामले की सुनवाई को 2019 के लोकसभा चुनावों तक रोक देना चाहिए। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस तर्क के सहारे कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि क्या राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान यह पार्टी का आधिकारिक रुख है। अब कर्नाटक चुनाव काफी नजदीक हैं, ऐसे में अटकलों को इससे जोड़कर देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+