Assembly elections 2021: विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

असम, तमिलनाडु और पुदुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

नई दिल्ली- Congress appoints observers for assembly elections 2021. साल 2021 में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों( Assembly elections 2021) के मद्देनजर सभी प्रमुख पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी के चलते कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी( Sonia Gandhi) ने बुधवार को चुनाव अभियान प्रबंधन और समन्वय की देखरेख के लिए असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी के अलावा पश्चिम बंगाल में अपने वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की।

sonia gandhi

खबर के अनुसार असम विधानसभा चुनाव(Assam Assembly Election 2021) के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस महासचिव मुकुल वाश्निक, राष्ट्रीय सचिव और कदवा (कटिहार) से विधायक शकील अहमद खान, केरल विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुईजिन्हो फलेरियो, कर्नाटक के पूर्व उप-मुख्यमंत्री डॉ. जी परमेश्वर, तमिलनाडु एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली, एम. एम पालम राजू, महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन राउत जबकि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता बी.के हरिप्रशाद, आलमगीर आलम, पंजाब सरकार में मंत्री विजय इंदर सिंगला की वरिष्ठ पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्ति की गई है।

यह भी पढें: UP विधान परिषद चुनाव: 12 सीटों के लिए 28 जनवरी को होगा मतदान, चुनाव आयोग जारी की अधिसूचना

आपको बता दें कि साल 2020 में राजधानी दिल्ली और बिहार में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को हार झेलनी पड़ी थी और अब निश्चित तौर पर कांग्रेस इन राज्यों में जीत हासिल करना चाहेगी। इसके लिए पार्टी ने इन राज्यों में अपने सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा भी शुरू कर दी है।

खबर के अनुसार असम, तमिलनाडु और पुदुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+