कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की, अनंतनाग सीट से गुलाम अहमद मीर को दिया टिकट
नई दिल्ली: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए रविवार शाम को अपनी एक और लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस चुनाव समिति ने अपनी इस लिस्ट में 2 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जिन राज्यों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इसमें जम्मू-कश्मीर और केरल हैं। केरल की वडाकरा सीट से के मुरलीधरन और जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट से गुलाम अहमद मीर को टिकट दिया गया है। कांग्रेस इससे पहले भी कई लिस्ट जारी कर चुकी हैं।

गौरतलब है कि आज कांग्रेस ने राहुल गाँधी के अमेठी के साथ साथ केरल के वायनाड से भी लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वहीं भाजपा राहुल पर अमेठी में अपनी पराजय देखकर राहुल वायनाड भागने का आरोप लगा रहे हैं। सीपीएम ने इस पर नाराजगी जाहिर की है।
कब हैं लोकसभा चुनाव?
गौरतलब है कि 17वीं लोकसभा के लिए 7 चरणों में मतदान होंगे। जो 11 अप्रैल से शुरु होंगे और 19 मई को खत्म होंगे। 23 मई को वोटों की गिनती होगी। इस बार 90 करोड़ लोग अपने मतदान का प्रयोग कर सकेंगे। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को समाप्त हो रहा है। पिछली बार भाजपा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। जिसने अपना कार्यकाल पूरा किया। इस बार लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम के विधानसभा चुनाव भी होंगे।












Click it and Unblock the Notifications