असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, सिर्फ 3 प्रत्याशियों के नाम शामिल
दिसपुर: तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल के अलावा इस बार असम में भी विधानसभा के चुनाव हैं। जिसके लिए इस महीने के अंत में वोटिंग होगी। दो दिन पहले बीजेपी ने राज्य में 70 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था। इसके बाद शनिवार को कांग्रेस भी एक्शन में आई और 40 सीटों के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। पहली लिस्ट के 24 घंटे बाद कांग्रेस हाईकमान ने कुछ और नाम भी फाइनल कर दिए हैं।

असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान ने जो लिस्ट जारी की है, वो बहुत ज्यादा छोटी है, क्योंकि उसमें सिर्फ तीन प्रत्याशियों की नाम हैं। जिसमें भास्कर ज्योति बरुआ को तिताबर, भरत नराह को नौबिखा और पद्म लोचन डोले को ढाकुआखाना से टिकट दिया गया है। इससे पहले शनिवार को जो लिस्ट आई थी, उसमें असम पीसीसी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा को गोहपुर से टिकट मिला था।
इन पार्टियों के साथ किया गठबंधन
इस बार राज्य में एनडीए गठबंधन को शिकस्त देने के लिए कांग्रेस ने एआईयूडीएफ, बीपीएफ, भाकपा, माकपा, भाकपा (माले) और आंचलिक गण मोर्चा (एजीएम) के साथ समझौता किया है। वहीं असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं, जिसमें से 64 बहुमत का आंकड़ा है। 2016 के चुनाव में एनडीए ने राज्य में कुल 87 सीटें जीती थीं। जिसमें बीजेपी के खाते में 64, एजीपी के पास 14 और बीपीएफ की 12 सीटें हैं। इस बार चुनाव आयोग ने राज्य में तीन चरण में चुनाव करवाने का फैसला लिया है। जिसके तहत 27 मार्च, 1 और 6 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि 2 मई को रिजल्ट आएगा।












Click it and Unblock the Notifications