सी वोटर सर्वे: मणिपुर में BJP-कांग्रेस के बीच देखने को मिल सकती है कांटे की टक्कर, जानिए किसकी बनेगी सरकार
नई दिल्ली, जनवरी 10। पांच राज्यों में चुनाव आयोग के द्वारा चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनावी बिगुल बज चुका है। पांच राज्यों में इकलौता नॉर्थ ईस्ट राज्य है मणिपुर, जहां 27 फरवरी और 3 मार्च को वोटिंग होगी। मणिपुर में अभी बीजेपी की सरकार है। ऐसे में बीजेपी के सामने यूपी, उत्तराखंड और गोवा के साथ-साथ मणिपुर में सत्ता में वापसी करने की चुनौती है। हालांकि चुनाव से पहले एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे में दिख रहा है कि मणिपुर में मुकाबला कांटे का हो सकता है।

एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, मणिपुर में 60 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में भाजपा को 23-27 सीटें मिलने का अनुमान है तो वहीं कांग्रेस को 22-26 सीटें मिलने का अनुमान है। मणिपुर की लोकल पार्टी एनपीएफ को 2-6 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य के खाते में 5-9 सीटें जा सकती हैं।
बात करें वोट प्रतिशत की तो बीजेपी को 35 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। वहीं कांग्रेस को 33 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। एनपीएफ को 11 तो वहीं अन्य को 21 प्रतिशत वोट मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications