हमने की हैं गलतियां, लेकिन हमारा फ्यूचर विजन क्लीयर: चिदंबरम

चिंदबरम ने बिना पीएम मोदी का नाम लिए हुए कहा है कि हमने अपने शासनकाल में कई गलतियां की, जिससे इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन कम से कम हमारा फ्यूचर विजन अडिग था।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर जुबानी हमला किया है। चिंदबरम ने बिना पीएम मोदी का नाम लिे हुए कहा है कि हमने अपने शासनकाल में कई गलतियां की, जिससे इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन कम से कम हमारा फ्यूचर विजन अडिग था और हमारी नीतियां उसी के मुताबिक सटीक थी, लेकिन आज की सरकार का विजन क्लीयर ही नहीं।

 Congress also made some mistakes, but we atleast had a clear future vision: P Chidambaram

चिदंबरम ने कहा कि आज देश ऐसे कगार पर आकर खड़ा हो गया है, जहां ना तो युवाओं के पास नौकरी है और ना ही निवेश। आज किसान खुदकुशी कर रहे हैं तो लोग नोटबंदी से परेशान। लोगों की परेशानियों को देखते हुए ही सुप्रीम कोर्ट ने दखल देते हुए पूछा कि आखिर किसान खुदकुशी क्यों कर रहे हैं?
चिंदबरम ने एक के बाद एक कर मोदी सरकार पर हमला बोला है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी कोलकाता के एक समारोह में चिदंबरम ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि अगर इस वक्त मैं देश का वित्तमंत्री होता तो इस्तीफा दे चुका होता। कोलकाता साहित्योत्सव में बोलते हुए चिदंबरम ने कहा कि वित्त मंत्रालय के तीन सबसे महत्वूपर्ण अधिकारियों वित्त सचिव, बैंकिंग सचिव और मुख्य आर्थिक सलाहकार ने 70 दिनों में एक शब्द भी नहीं बोला है। यह क्या साबित करता है? या तो उनकी सलाह नहीं ली गई और अगर सलाह ली गई तो वे सहमत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+