कांग्रेस ने पीएम मोदी पर लगाया सनसनीखेज आरोप
विदेशों में प्रधानमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता को कांग्रेस ने मानने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। खुर्शीद ने प्रधानमंत्री पर विदेशों में होने वाली पब्लिक मीटिंग के लिए भीड़ को साथ ले जाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

Have been to Naypyitaw (Myanmar), streets are empty there, he must have taken along many: Salman Khurshid, Cong
— ANI (@ANI_news) November 15, 2014
It's easy to gather Indian crowd & give speeches,he(PM)should rather try to inspire people from there:Salman Khurshid pic.twitter.com/9I4UDglj1s
— ANI (@ANI_news) November 15, 2014 अमेरिका में प्रधानमंत्री ने जिस विशाल जनसमूह को संबोधित किया था उसपर हमला बोलते हुए खुर्शीद ने कहा कि भारतीय लोगों की भीड़ को इकट्ठा करके भाषण देना काफी आसान है लेकिन प्रधानमंत्री को वहां के लोंगो को प्रेरित करने की कोशिश करनी चाहिए।
पत्रकारों के सवालों के सवालों का जवाब देते हुए सलमान खुर्शीद ने एक के बाद एक तीखे हमले किये। एक पत्रकार ने जब उनसे यह पूछा कि क्या आप यह कहना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री अपने साथ भीड़ लेकर जाते हैं, तो उन्होंने कहा अगर आपको मुझपर यकीन न हो तो हवाई टिकटों की जांच कर लीजिये, जो म्यांमार को जाती हैं। उन्होंने कहा कि नेपतायू की सड़के सूनी हैं। प्रधानमंत्री अपने साथ कई लोगों को ले गये हैं।
सलमान खुर्शीद ने प्रधानमंत्री के सामान्य ज्ञान पर भी सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने भाषण में जी-ऑल का नारा दिया, लेकिन वह भूल गये कि जी-20 विश्व के 20 महत्वपूर्ण देशों का समूह है।












Click it and Unblock the Notifications