Amul Milk Price: 'हो सकता है मोदी-शाह दूध ना पीते हों, लेकिन...', अमूल दूध के दाम बढ़ने पर कांग्रेस का तंज

अमूल ने तीन रुपये प्रति लीटर दूध के दाम बढ़ाए हैं। अब अमूल गोल्ड की कीमत 66 रुपये प्रति लीटर, अमूल ताजा की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर, अमूल गाय का दूध 56 रुपये प्रति लीटर है।

Congress MP AR Chowdhury

Amul Milk Price Hiked: अमूल दूध की कीमतों में 3 रुपये का इजाफा किया है। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड ने कहा कि 03 फरवरी 2023 से दूध के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। अमूल दूध के दाम बढ़ने पर कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ''अगर अमूल दूध के दाम में इजाफा होगा तो सबसे ज्यादा असर आम आदमी पर पड़ेगा। हो सकता है मोदी जी और अमित शाह जी दूध नहीं पीते होंगे लेकिन देश के बच्चों के लिए तो दूध पीना जरूरी है। दूध के दाम को बढ़ाते हुए सरकार ने अपनी नियत साफ कर दी है।''

कांग्रेस नेता श्रीनिवास बी.वी ने ट्वीट किया, ''Amul- 66L क्या 'वित्त मंत्री' दूध भी नही पीती?'' कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा, ''दूध के दाम 3 रुपये लीटर बढ़ने का आपकी जेब पर क्या असर होगा? अगर आपके परिवार में हर दिन 2 लीटर दूध लगता है तो अब आपको हर दिन 6 रुपए ज्यादा देने होंगे।, एक महीने में 180 रुपये ज्यादा, एक साल में 2,160 रुपये ज्यादा। अमृतकाल है या वसूली काल? ये सवाल आप भी पूछिए।''

Recommended Video

    Amul Milk Price Hike: Amul ने बढ़ाए दूध के दाम, जानिए कितनी बढ़ गई कीमत | वनइंडिया हिंदी

    कांग्रेस ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''अमूल दूध 3 रुपए तक महंगा हो गया। पिछले 1 साल में '8 रुपए' दाम बढ़े हैं। फरवरी 2022: अमूल गोल्ड 58 रुपए लीटर, फरवरी 2023: अमूल गोल्ड 66 रुपए लीटर अच्छे दिन?''

    अब कितने में मिलेगा अमूल का दूध?

    गुजरात डेयरी को-ऑपरेटिव अमूल ने दूध पर 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इस संशोधन के बाद अमूल गोल्ड की कीमत 66 रुपये प्रति लीटर, अमूल ताजा की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर, अमूल गाय का दूध 56 रुपये प्रति लीटर और अमूल ए2 भैंस के दूध की कीमत अब 70 रुपये प्रति लीटर होगी।

    AMUL

    अमूल ने आखिरी बार अक्टूबर में कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+