राहुल गांधी की पोस्टर गर्ल हसीबा अमीन ने सारे आरोपों को ठुकराया
आज तक न्यूज चैनल से बात करते हुए हसीबा ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो लोग आरोप लगा रहे हैं वह गंदी राजनीति का उदाहरण पेश कर रहे हैं। उन्होंने बीजेपी का नाम लिये बिना ही कहा कि जो लोग मेरे ऊपर आरोप लगा रहे हैं वो खुद ही अंदर से डरे हुए हैं।
उन्हें राहुल गांधी की सोच प्रभावित कर रही है इसलिए वह ऐसा कर रहे हैं। मुझ पर आरोप लगाने वालों को शर्म आनी चाहिेए। उन्हें अगर मौका मिलेगा तो वह दोबारा से राहुल गांधी और कांग्रेस के लिए एड करेंगी।
गौरतलब है कि राहुल गांधी के विज्ञापन.. 'कट्टर सोच नहीं युवा सोच' से चर्चा में आयीं हसीबा अमीन पर आरोप लगा है कि गोवा में टंकी घोटाले के आरोप हैं, वह एनएसयूआई की सदस्या हैं।
बीजेपी और सोशल मीडिया ने आरोप लगाया है कि हसीबा इन घोटालों की वजह से जेल भी जा चुकी हैं। तो वहीं सोशल मीडिया में यह भी कहा जा रहा है कि हसीबा अमीन राहुल गांधी की सोच से नहीं बल्कि कैबिनेट मंत्री शशि थरूर से प्रभावित हैं। जिसके लिए उनपर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर व्यक्तिगत टिप्पणी भी की जा रही है। जिससे तंग आकर हसीबा ने अपना गुस्सा और सफाई लोगों और मीडिया के सामने पेश किया है।
कौन हैं राहुल गांधी की युवा सोच से इत्तफाक रखने वाली हसीबा अमीन?













Click it and Unblock the Notifications