कौन हैं राहुल गांधी की युवा सोच से इत्तफाक रखने वाली हसीबा अमीन?

Kattar Soch Nahi, Yuva Josh: Who is Rahul Gandhi's Hasiba Amin?
इन दिनों टीवी चैनलों पर कांग्रेस का एक विज्ञापन बार-बार दिखाया जा रहा है जिसकी वजह से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बना हुआ है। इंटरनेट पर यह विज्ञापन तेजी से वायरल हो रहा है। हर किसी को इस विज्ञापन में मौजूद लड़की, जिसका नाम हसीबा अमीन.. के बारे में जानने की उत्सुकता है।

अपने को युवा कांग्रेस की कार्यकर्ता कहने वाली और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की नई सोच की वकालत करने वाली एक सफेद रंग के सलवार-कमीज में लिपटी हसीबा अमीन के बारे में लोग वैसे ही जानने को उत्सुक हैं जैसे कि एक सेलिब्रेटी के बारे में रहते हैं।

Post by Media Truths.

लेकिन media truth में छपी खबर हसीबा अमीन के बारे में कुछ और ही कहानी कहती है। खबर में छपी फोटो में हसीबा अमीन कैबिनेट मंत्री शशि थरूर के साथ खड़ी हुई दिखायी पड़ रही हैं। विज्ञापन में अपने आप को देश की आम युवा कहने वाली चश्मा लगाये और घुंघराले बालों वाली हसीबा अमीन देश की उन चुनिंदा लोगों में से हैं जिन पर सत्तासीन पार्टी के कुछ बड़े नेताओं की मेहरबानी है।

खबर जोन तह तक की माने तो 'हसिबा अमीन' गोवा NSUI की अध्यक्षा हैं, लेकिन पूरे प्रचार में दर्शकों इस बात आभास भी नहीं होने दिया गया है। 'हसिबा अमीन' उस वक्त हेडलाइन बनी थीं जिस समय तहलका के मुख्य सम्पादक तरुण तेजपाल पर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज़ करने वाली युवती का नाम, गोवा के एक एक्टिविस्ट और लेखक मधु किश्वर ने लीक कर दिया था।

उस वक़्त NSUI की अध्यक्षा 'हसीबा अमीन' ने ही मधु किश्वर के ऊपर मुकदमा दर्ज़ किया था। खबर तो यह भी है कि हसीबा अमीन कुछ घोटालों के चक्कर में जेल तक भी हो आयी हैं।

अपने पूरे विज्ञापन में हसीबा यही जताने की कोशिश करती हैं कि देश का युवा, देश का मुस्लिम और देश की महिला तीनों को ही राहुल गांधी की नई और लीक से हटकर सोच प्रभावित करती है। वह अपने विज्ञापन में कुछ फिल्मी अंदाज में गाना भी गाती हैं तो वहीं एक नेता की तरह पूरे दम से कहती हैं कि 'कट्टर सोच नहीं बल्कि युवा जोश.'..यानी कि वह अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी के पीएम इन वेटिंग नरेन्द्र मोदी पर निशाना साध रही हैं।

media truth की इस पोस्ट पर सैकड़ो लोगों ने कमेंट किया है। जिसमें से ज्यादातर लोगों ने हसीबा अमीन.. के बारे में लिखा है कि अगर यह खबर सही है तो फिर विज्ञापन की टैग लाइन 'कट्टर सोच नहीं बल्कि युवा जोश.'. की जगह 'कट्टर सोच नहीं बल्कि थरूर जोश.'. होना चाहिए क्योंकि कैबिनेट मंत्री शशि थरूर की इमेज मीडिया और लोगों के बीच कुछ अच्छी नहीं है।

खैर इस विज्ञापन का लोगों पर क्या असर होता है इसका पता को लोकसभा चुनाव 2014 के परिणाम बता देंगे लेकिन इतना तो तय है कि लोग अब इस विज्ञापन के बारे में नहीं बल्कि इस विज्ञापन में लीड रोल करने वाली हसीबा अमीन के बारे में जानने को बेचैन हैं। खैर इस बारे में आपको क्या कहना है अपनी राय नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
• Block for 8 hours
• Block for 12 hours
• Block for 24 hours
• Don't block
Gender
Select your Gender
• Male
• Female
• Others
Age
Select your Age Range
• Under 18
• 18 to 25
• 26 to 35
• 36 to 45
• 45 to 55
• 55+