अरविंद केजरीवाल, हम होते साथ तो तुम सीएम होते: बाबा रामदेव
बाबा रामदेव ने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के बारे में चुटकी लेते हुए कहा कि आज कहां हैं कांग्रेस के राहुल बाबा कहां हैं? आज क्यों उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। जनता ने बुरी तरह से राहुल बाबा को नकार दिया है। दिल्ली औऱ बाकी राज्यों के चुनाव ने जता दिया है कि पूरा देश कांग्रेस के आतंक से दुखी है और बदलाव चाहता है।
मैं तो ऐलान कहता हूं कि कांग्रेस का जो हाल विधानसभा चुनावों में हुआ है उससे बुरा हाल लोकसभा चुनावों में वह मुंह की खायेंगे। औऱ मोदी के आभा मंडल के आगे राहुल गांधी समते सारे कांग्रेसी ऐसे गायब होंगे जो गधे के सिर से सिंग। कांग्रेस तो डूबता जहाज है, जिसमें सब डूब जायेंगे।
हालांकि बाबा रामदेव ने यह जरूर कहा कि उनके और आप के बीच में कुछ दूरियां जरूर रहीं जिसकी वजह से दोनों साथ नहीं चल पाये लेकिन एक मकसद दोनों का साफ है कि दोनों ही कांग्रेस मुक्त भारत चाहते हैं इसलिए जनता ने केजरीवाल का साथ दिया।













Click it and Unblock the Notifications