हरियाणा में हुडा और हुड्डा का कंफ्यूजन खत्म, HUDA बना HSVP
पहले हुडा और हुड्डा को लेकर कंफ्यूजन हो जाता था क्योंकि हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह का सरमेन हुड्डा है। जिसको लेकर काफी कंफ्यूजन रहता था।
नई दिल्ली। हरियाणा में हुडा और हुड्डा को लेकर कंफ्यूजन पूरी तरह से खत्म हो गया है। अब हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HUDA)का नाम बदलकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP)कर दिया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया।

इससे पहले हुडा और हुड्डा को लेकर कंफ्यूजन हो जाता था क्योंकि हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह का सरमेन हुड्डा है। जिसको लेकर काफी कंफ्यूजन रहता था। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि हुडा का नाम केवल पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह के सरनेम से मेल खाने की वजह से बदला गया है। विज ने कहा कि हुडा शब्द से हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जिक्र होने लगता था।
हरियाणा में बीजेपी की सरकार आने के बाद से कई शहरों के नाम बदले गए है गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम किया गया, मेवात का नाम बदलकर नूंह किया गया। पिछले महीने हरियाणा सरकार सूबे के कई खेल प्रतिष्ठानों का नाम बदलने का फैसला किया था जो पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम से हैं।












Click it and Unblock the Notifications