NGO के पैसे के गलत को लेकर तीस्ता सीतलवाड़ पर FIR, क्राइम ब्रांच कर रहा है जांच

रईस खान ने आरोप है कि तीस्ता सीतलवाड़ को मंत्रालय से धनराशि गरीबो को शिक्षा देने के लिए दी गई थी लेकिन तीस्ता ने उसका दुरुपयोग किया।

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। अहमदबाद क्राइम ब्रांच ने एनजीओ फंड के गलत इस्तेमाल के मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके अलावा तीस्ता सीतलवाड़ और उनके पति जावेद आनंद के साथ मानव संशाधन विकास मंत्रालय के कुछ अधिकारियों के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक तीस्ता सीतलवाड़ के एनजीओ 'सबरंग ट्रस्ट' में सहयोगी रह चुके रईस खान की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया है।

Complaint filed at crime branch against Teesta Setalvad

रईस खान ने आरोप है कि तीस्ता सीतलवाड़ को मंत्रालय से धनराशि गरीबो को शिक्षा देने के लिए दी गई थी लेकिन तीस्ता ने उसका दुरुपयोग किया। क्राइम ब्रांच की एफआईआर के मुताबिक तीस्ता सीतलवाड़ और उनके पति और HRD मिनिस्ट्री के अधिकारियों पर तीस्ता के एनजीओ को मिली अनुदान राशि में से 1.4 करोड़ रुपये निजी खर्च में इस्तेमाल करने का आरोप है। क्राइम ब्रांच ने तीस्ता पर भ्रष्टाचार, पैसों का गबन, धोखाधड़ी, दो समुदायों के बीच फूट डालने के लिए साहित्य छापने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया हैय़

आपको बता दें कि सीतलवाड़ पर 2011 में मिनिस्ट्री से खोज कार्यक्रम के तहत मिली अनुदान राशि में से 1.40 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार करने का आरोप है। मिनिस्ट्री द्वारा गठित कमिटी ने भी कहा था नियमों को ताक पर रखते हुए तीस्ता के एनजीओ को यह अनुदान राशि दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+