पाक गोलीबारी- मोदी दिलवाएंगे विस्थापितों को मुआवजा

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। पाकिस्तान की तरफ से होने वाली गोलीबारी के शिकार हुए लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी के कारण जम्मू और कश्मीर के सीमावर्ती गांवों से विस्थापित हुए लोगों को उचित मुआवजा दिए जाने का निर्देश दिया है।

Compensation for those suffered due Pakistan firing

हालांकि अभी तक यह नहीं पता चला है कि विस्थापितों को किस आधार पर और कितना मुआवजा मिलेगा। सूत्रों ने बताया कि मुआवजे के बारे में घोषणा जल्दी ही हो जाएगी।

सरहद से ताज़ा अपडेट की बात करें तो पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू एवं कठुआ जिलों में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर फिर से नागरिक इलाकों और बीएसएफ की चौकियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार पाकिस्तानी रेंजर मोर्टारों और स्वचालित हथियारों से जम्मू के आर. एस. पुरा सेक्टर में और कठुआ के हिरनगर सेक्टर में गोलीबारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से शाम 7 बजे से गोलीबारी शुरू हुई है और अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने प्रभावी रूप से जवाब देना शुरू कर दिया है।

पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा 6 अक्टूबर से गांवों और बीएसएफ की चौकियों को निशाना बनाना शुरू करने के बाद जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों के अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों को खाली करा लिया गया है। जम्मू संभाग के आयुक्त शांत मनु ने आईएएनएस को बताया कि पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर हो रहे संघर्ष विराम उल्लंघन के कारण अभी तक आठ लोग मारे जा चुके हैं और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों के 20,000 से ज्यादा निवासियों को 30 राहत शिविरों में रखा गया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को राहत शिविरों का दौरा किया और विस्थापितों से बातचीत की और व्यवस्था का जायजा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+