मॉडल लिजा हेडन को क्यों याद आई एक साल पुरानी बात
नई दिल्ली। बिना स्तनपान के कोई भी बच्चा बड़ा नहीं होता है लेकिन हमारे समाज में सार्वजनिक मंच पर किसी भी महिला द्वारा ब्रेस्टफीडिंग कराना सही नहीं माना जाता है, ये लोगों के लिए पर्दे में रखने वाली चीज है और अगर कोई महिला खुलकर ऐसा करती है तो वो लोगों के निशाने पर तुरंत आ जाती है और ऐसा ही हुआ बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल लिजा हेडन के साथ, जिन्हें पिछले पिछले साल अपने बेटे जैक को फीड कराने के लिए ट्रोल होना पड़ा था।
A post shared by Lisa Haydon (@lisahaydon) on
Breastfeeding को लेकर ट्रोल हुईं लिजा हेडन
लोगों ने उनकी जमकर सोशल मीडिया पर आलोचना की थी, इस बात से लिजा काफी दुखी और आहत हुई थी और इसलिए उन्होंने अब अपना दर्द लोगों से साझा किया है। मालूम हो कि लिजा ने पिछले साल ब्रेस्टफीड कराते हुए एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
लोगों ने मेरी तुलना गाय से की: लिजा
लिजा ने कहा कि मेरी तस्वीर पर काफी लोगों ने काफी भद्दे कमेंट किए थे तो किसी ने मेरी तुलना गाय से करते हुए कहा था कि अब दूध पिलाना बंद करो क्योंकि तुम कोई गाय नहीं हो। इतनी जिल्लत सहने के बावजूद लीजा का कहना है कि वो स्तनपान कराने वाली बात पर अडिग हैं, बच्चों को स्तनपान कराना माताओं के लिए अच्छा है, इसमें कोई बुराई नहीं है बल्कि ये हर मां का हक है।
मेरे लिए यह कोई जिम्मेदारी या कर्तव्य नहीं, बल्कि स्वाभाविक चीज है
लिजा ने कहा कि मैं बहुत असहज हो जाती थी, जब लोग मुझसे ऊंट-पटांग सवाल करते थे लेकिन मैं इन बातों से शर्मिदा नहीं हूं, मेरे लिए यह कोई जिम्मेदारी या कर्तव्य नहीं, बल्कि स्वाभाविक चीज है और ये हर मां के लिए जरूरी भी है।
बोल्ड मॉडल कही जाती हैं लिजा
आपको बता दें लिजा 'ए दिल है मुश्किल', 'आयशा' और 'क्वीन' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. ये एक बोल्ड मॉडल के रूप में पहचान रखती हैं।











Click it and Unblock the Notifications