कंपनी ने महिला को जॉब से किया फायर, महज 3 दिनों में 50% हाइक के साथ मिली नई नौकरी, शेयर किया अपना अनुभव

बेबीकोर्ट नाम से जाने जानी वाली इंटरनेट यूजर ने अपना एक्सपीरियंस साझा करते हुए कहा कि उसे मंगलवार को जॉब से फायर कर दिया गया था और शुक्रवार को फिफ्टी पर्सेट इनक्रीमेंट के साथ नई नौकरी मिल गई।

Woman Got New job 50 Percent Hike 3 days: हाल ही में बहुत सारी टेक कंपनियां जैसे मेटा, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, ट्विटर आदि ने बड़े पैमाने पर छंटनी की। इन कंपनियों ने हजारों कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। हजारों लोग इस खबर से बुरी तरह प्रभावित हुए और तब से नौकरी की तलाश में हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर स्टोरी साझा की। साथ ही जॉब की डिटेल भी शेयर किया कि आसानी से नौकरी मिल सके। कई लोगों ने उन असंगत तरीकों के बारे में भी बात की जिनसे कंपनियों ने छंटनी की घोषणा की। इस निराशाजनक खबर के बीच, एक महिला ने बताया कि उन्हें नौकरी से निकाले जाने के महज तीन दिनों के बाद नई जॉब मिल गई। वो भी फिफ्टी पर्सेट इनक्रीमेंट के साथ। इसके बाद इंटरनेट पर कई लोग उनकी स्टोरी की सराहना कर रहे हैं।

तीन दिनों में मिली नौकरी

तीन दिनों में मिली नौकरी

बेबीकोर्ट नाम से जाने जानी वाली इंटरनेट यूजर ने अपना एक्सपीरियंस साझा करते हुए कहा कि उसे मंगलवार को जॉब से फायर कर दिया गया था और शुक्रवार को फिफ्टी पर्सेट इनक्रीमेंट के साथ नई नौकरी मिल गई।

फिफ्टी परसेंट का मिला इनक्रीमेंट

फिफ्टी परसेंट का मिला इनक्रीमेंट

ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि मुझे मंगलवार को निकाल दिया गया था। शुक्रवार को मुझे एक नौकरी की पेशकश मिली जो मुझे 50 प्रतिशत अधिक भुगतान करेगी। यूजर ने लोगों को सलाह दी कि कभी भी किसी भी स्थिति में खुद से सवाल न करें।

पोस्ट हो रहा वायरल

पोस्ट हो रहा वायरल

साझा किए जाने के बाद से उनके ट्वीट को 6 मिलियन से अधिक बार देखा गया और 1.4 लाख लाइक्स मिले। एक यूजर ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने पिछली नौकरी से निकाले जाने से पहले अपनी नई नौकरी के लिए आवेदन किया था। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि "बस सुपर फास्ट प्रक्रिया!

लोगों ने जताई खुशी

लोगों ने जताई खुशी

उन्होंने कहा कि जिस दिन मुझे निकाला गया था उसी दिन मेरा रिज्यूमे जमा कर दिया गया था। मैंने तीन दिनों में तीन राउंड इंटरव्यू दिए। इसके बाद कई लोगों ने उन्हें इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई भी दी है। एक यूजर ने कहा कि "हां हां हां! आप हकदार हैं! इस अपडेट से बहुत खुश हूं।"

Recommended Video

    Railway Jobs के नाम पर Fraud का अनोखा केस, ट्रेन गिनवाकर ठगे ढाई करोड़ रुपए | वनइंडिया हिंदी *News
    लोग दे रहे बधाई

    लोग दे रहे बधाई

    एक अन्य यूजर ने कहा कि "कभी-कभी, अच्छी चीजें टूट जाती हैं, इसलिए बेहतर चीजें एक साथ आ सकती हैं। बधाई हो।" एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि "मेरा हमेशा से यह मानना ​​रहा है कि जब एक दरवाजा बंद होता है तो दूसरा खुल जाता है और मैंने हमेशा यह मानना है और यह मेरे जीवन में अब तक सच रहा है। खुद पर विश्वास जरूर करें।"

    यह भी पढ़ें- 'बेटे को आखिरी समय तक देखते रहते हैं', स्टेशन छोड़ने आए पिता का भावुक VIDEO जीत रहा लोगों का दिल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+