Viral Job Ad: मैथ टीचर की जॉब के लिए निकाला ऐसा एड, गणित के इस सवाल में छिपा फोन नंबर
सोशल मीडिया पर एक नौकरी का विज्ञापन वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूल ने गणित के टीचर की भर्ती के लिए फोन नंबर की जगह एक समीकरण लिखा है, जिसको हल करने पर स्कूल का नंबर मिल जाएगा।

Viral Math Teacher Job Advertisement: नौकरी तलाशना सबसे कठिन काम होता है। हालांकि नौकरी के विज्ञापन भी आए दिन सोशल मीडिया से लेकर न्यूज पेपर तक देखने को मिल जाएंगे, जो एड के जरिए जरूर योग्यताओं और जिम्मेदारियों की डिटेल के साथ एक अनुभवी टैलेंड की खोज में रहते हैं। लेकिन बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने एक ऐसा जॉब एड ट्विटर पर पोस्ट किया है, जिसको देखने के बाद यूजर्स का सिर चकरा गया।

नौकरी के लिए दिया गणित का सवाल
नई नौकरी पाना कोई पहाड़ चढ़ने से कम काम नहीं है, क्योंकि रिज्यूमे बनाने से लेकर सीवी सलेक्ट होने तक और फिर इंटरव्यू से लेकर नौकरी पाने तक काफी मशक्कत भरी तैयारी करनी पड़ती है। अब ऐसा ही एक नौकरी का विज्ञापन उद्योगपित हर्ष गोयनका ने साझा किया है, जिसमें मैथ टीचर को संपर्क करने के लिए जो फोन नंबर दिया है, वो एक मैथ के एक अनोखे फार्मूले में तैयार किया गया है, जिसको सॉल्व करने वाला ही फोन नंबर पा सकता है।

गुजरात की एक स्कूल ने लगाया गजब का दिमाग
दरअसल, गुजरात के नवसारी की एक स्कूल जिसका नाम भक्ताश्रम है, उसने अपने पते के साथ एक मैथ का सवाल नौकरी के विज्ञापन में दिया है। गणित के इस समीकरण को हल करने पर स्कूल में आवेदन करने के लिए फोन नंबर मिलेगा। एड को हर्ष गोयनका ने ट्विटर पर साझा किया था। जिसको 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोगों को स्कूल के इस जॉब एड की क्रिएटिविटी काफी पसंद आ रही है।

यूजर्स ने दिए कमाल के रिएक्शन
इस फोटो पर अब तक 20 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। वहीं लोग भी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "समय की बचत! क्वेरी सॉल्व करने वाला तुरंत नौकरी पाएगा।" एक अन्य ने कहा, "मुझे आवेदन करने में एक साल लगेगा।" तीसरे व्यक्ति ने कहा, "प्री इंटरव्यू टेस्ट।"

"आंसर 9428163811 होगा सर''
हालांकि कुछ ऐसे भी निकले जिन्होंने इस सवाल को हल करके फोन नंबर निकाल लिए। एक शख्स ने तो कैलकुलेटर चलाकर बता भी दिया कि इसका सही उत्तर 9429263811 होगा। एक शख्स ने लिखा, "आंसर 9428163811 होगा सर। मैनें मैन्युअल रूप से खुद हल किया। कोई कैलकुलेटर नहीं, कोई मदद नहीं, कोई चेक नहीं, और कुछ नहीं. बहुत ही कम समय में. पुरस्कार राशि तो मुझे ही मिलनी चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications