मोदी का वादा, अब गरीब के बच्चे आंसू पीकर नहीं सोएंगे

देश से गरीबी मिटाना और गांवों का विकास करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अब गरीब के बेटे आंसू पीकर नहीं सोएंगे। मोदी ने कहा कि आरोप बुरे होते हैं, लेकिन आलोचना ताकत देती है और वह आलोचना के लिए हमेशा तैयार हैं।
पीएम ने कहा कि अगर हम गरीबों के लिए सरकार नहीं चलाते हैं तो देश की जनता हमें कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के लिए होनी चाहिए। अमीर का बच्चा बड़े स्कूलों में पढ़ सकता है, उसे इलाज मिल सकता है, लेकिन गरीब कहां जाएगा? गरीबों को गरीबी से बाहर लाने के लिए उसे शिक्षित करना होगा। मोदी ने कहा कि अगर गांव के जीवन में हम बदलाव ला सके तो किसी का अपना गांव छोड़ने का मन नहीं करेगा।












Click it and Unblock the Notifications