LPG Price Cut: दिल्ली से कोलकाता तक गिरे सिलेंडर के दाम, कितना सस्ता हुआ LPG?

Commercial LPG Price Cut: अगर आप होटल, रेस्तरां, ढाबा या किसी ऐसे कारोबार से जुड़े हैं जहां रोज कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है, तो आपके लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये से ज्यादा की कटौती कर दी है। पिछले कुछ समय से पश्चिम एशिया में तनाव और ईरान युद्ध की वजह से गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी, जिससे कारोबारियों का खर्च भी बढ़ गया था।

ऐसे में सरकार के इस फैसले से लाखों व्यापारियों को सीधी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती की है। नई दरों के मुताबिक दिल्ली में यह सिलेंडर 202 रुपये सस्ता हो गया है। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 209 रुपये कम की गई है। नई कीमतें तुरंत लागू कर दी गई हैं।

Commercial LPG Price Cut

ये भी पढ़ें: Rule Change: 1 अगस्त से आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर! बदलने जा रहे हैं ये 5 बड़े नियम, देखें पूरी लिस्ट

होटल, रेस्तरां और ढाबों को मिलेगा फायदा

कमर्शियल LPG का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होटल, रेस्तरां, ढाबों, कैटरिंग सर्विस और दूसरे कारोबारों में होता है। गैस सस्ती होने से इनका रोज़ का खर्च कम होगा, जिससे कारोबार चलाने में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। नई दर लागू होने के बाद कोलकाता में 19 किलो वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर अब 2,872.50 रुपये में मिलेगा। नई दर लागू होने के बाद दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर अब 2,728 रुपये में मिलेगा। सरकार ने इसकी कीमत में 202 रुपये की कटौती की है।अलग-अलग शहरों में टैक्स और ट्रांसपोर्ट के हिसाब से कीमतों में थोड़ा फर्क हो सकता है।

घरेलू सिलेंडर पर अभी राहत नहीं

इस बार की कटौती सिर्फ 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लागू की गई है। घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी आम उपभोक्ताओं को फिलहाल पुराने दाम पर ही गैस खरीदनी होगी।

ये भी पढ़ें: 'मुझे गालियां दीं, स्वर्गीय मां पर भी भद्दी बातें कहीं' CJP विवाद पर एक्शन की मांग के बीच PM मोदी ने क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+