'मुझे गालियां दीं, स्वर्गीय मां पर भी भद्दी बातें कहीं' CJP विवाद पर एक्शन की मांग के बीच PM मोदी ने क्या कहा?

PM Modi New Video: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हुए, जिनमें कुछ प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके परिवार के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आए। इन वीडियो को लेकर देशभर में काफी बहस हुई। अब इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में उन्होंने किसी का नाम लिए बिना पूरे मामले पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनकी दिवंगत मां को लेकर गलत बातें कही गईं, लेकिन वह उन युवाओं को सजा दिलाने के पक्ष में नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने उन्हें "गुमराह बच्चे" बताते हुए कहा कि ऐसे बच्चों को अदालतों के चक्कर लगवाने के बजाय सही रास्ता दिखाना समाज की जिम्मेदारी है।

PM Modi New Video

'जो हुआ, देश और दुनिया ने देखा'

वीडियो की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, "जंतर-मंतर पर जो कुछ भी हुआ, देश और दुनिया ने देखा है। कुछ शरारती बच्चों ने ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया जो किसी भी सभ्य समाज को शोभा नहीं देती। मुझे गालियां दी गईं और मेरी स्वर्गीय माता के बारे में भी बहुत भद्दी बातें कही गईं।"

ये भी पढ़ें: मोदी की तेरहवीं मनाने वाली लड़की को मकान मालिक ने दिखाई औकात! रोकर लगाई मदद की गुहार, वीडियो वायरल

'मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं'

प्रधानमंत्री ने कहा कि बचपन में गलतियां होती हैं और उनसे सीखने का मौका भी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं। समाज भी मेरी इस बात को स्वीकार करे। उन्हें अदालतों के चक्कर कटवाने या प्रताड़ित करने से हालात नहीं बदलेंगे। जरूरत उन्हें सही दिशा दिखाने की है।"

'ये गुमराह बच्चे हैं'

प्रधानमंत्री ने कहा कि समाज में जो नाराजगी है, उसे वह समझते हैं। उन्होंने कहा कि कई लोगों को यह देखकर सांस्कृतिक झटका लगा कि देश की बेटियां इस तरह की भाषा कैसे बोल सकती हैं। उन्होंने आगे कहा, "ये गुमराह बच्चे हैं। उन्हें राह दिखाना हमारा काम है। कठिन जरूर है, लेकिन यही जिम्मेदारी समाज की भी है।"

दांत और जीभ का दिया उदाहरण

अपने वीडियो में प्रधानमंत्री ने एक उदाहरण देते हुए कहा, "कभी-कभी दांतों तले जीभ आ जाती है और खून निकल आता है, लेकिन हम दांत नहीं तोड़ते। क्योंकि दांत भी हमारे हैं और जीभ भी हमारी है। उसी तरह बच्चे भी हमारे हैं।"

देश के साथ आगे बढ़ने की अपील

वीडियो के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से अपनी गलतियों से सीखने और देश के विकास में साथ चलने की अपील की।

उन्होंने कहा, "बच्चों आओ, हम देश के लिए साथ मिलकर आगे बढ़ें। कुछ नया सीखें, अपनी गलतियों से सीखें और अपने सपनों को पूरा करें। देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और मेरा सपना है कि आपका भविष्य भी उज्ज्वल हो। मैं आपके लिए जीता हूं और आपके भविष्य के लिए काम करता हूं। आइए, मिलकर देश को आगे बढ़ाएं।"

ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट में 'मोदी की तेरहवीं' मनाने वाली नीशू का बुरा हाल, पैसों के लिए कर रही गलत काम! कहा-मजबूरी है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+