दोहरी खुशी! कपिल ने ट्वीट किया अपनी शादी का कार्ड, सोनी टीवी ने लॉन्च किया 'The Kapil Sharma Show' का प्रोमो
Recommended Video

चंडीगढ़। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने मंगलवार शाम को एक ट्वीट कर अपनी शादी की सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया। कपिल शर्मा ने ट्वीट और इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का कार्ड शेयर कर अपने फैंस से दुआएं मांगी। कपिल शर्मा अगले महीने 12 दिसंबर को अपनी दोस्त गिन्नी चतरथ के साथ नए रिश्तों के बंधन में बंध जाएंगे। पंजाब के अमृतसर के रहने वाले कपिल शर्मा ने पहले एक थीएटर आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और उसके बाद उन्होंने टीवी प्रोग्राम 'लाफ्टर चैलेंज' से अपनी कलाकारी से देश में पहचान बनाई थी।

कपिल के फैंस के लिए आज दोहरी खुशखबरी थी। जहां एक तरफ कपिल ने अपनी शादी का कार्ड शेयर किया तो लंबे समय बाद टीवी पर उनकी वापसी का एक प्रोमो भी लॉन्च हुआ। सोनी टीवी ने भी ट्वीट कर 'द कपिल शर्मा शो' का प्रोमो लॉन्च कर दिया, जिसमें बताया गया कि हंसाने के लिए जल्द ही कपिल वापसी कर रहे हैं।
कपिल शर्मा ने अपनी शादी के कार्ड में लिखा कि वह और उनकी दोस्त गिन्नी एक साथ प्यार की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। दोनो कपल जलंधर में शादी करेंगे और उसके बाद वह अपने नए शो के लिए व्यस्त हो जाएंगे।
कपिल और गिन्नी की दोस्ती 10 साल से भी ज्यादा पुरानी है। कपिल जब 2005 में कॉलेज में ऑडिशन लेने गए थे, उसी दौरान उनकी मुलाकात गिन्नी से हुई थी। हाल ही में कपिल और गिन्नी ने खुलकर अपने रिश्तों को खुलकर स्वीकार किया था।












Click it and Unblock the Notifications