कॉमेडियन भारती के पति हर्ष ने Bigg Boss में NCB की छापेमारी पर कहा- 'आजकल लोग सुबह-सुबह घर में आते हैं और...'
कॉमेडियन भारती के पति हर्ष ने Bigg Boss में NCB की छापेमारी पर कहा- 'आजकल लोग सुबह-सुबह घर में आते हैं और...'
Haarsh Limbachiyaa on NCB Raid/drug case In Bigg Boss 14: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को पिछले महीने एनसीबी ने ड्रग्स के में गिरफ्तार किया था। हालांकि दोनों को एक से दो दिन में जमानत मिल गई थी। टीवी सेलेब्रिटी भारती और हर्ष के घर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गिरफ्तारी से पहले उनके घर और ऑफिस में छापेमारी की थी और गांजा बरामद किया था। अब इस पुरे मामले पर भारती के पति और स्क्रीन प्ले राइटर हर्ष लिंबाचिया ने बिग बॉस -14 (Bigg Boss 14) हाउस में कमेंट किया है। असल में बीते शनिवार (26 दिसंबर) को वीकेंड के वार में क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए हर्ष बिग बॉस हाउस में एंटर हुए थे, उसी दौरान उन्होंने NCB की छापेमारी पर टिप्पणी की थी।

हर्ष ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी पर क्या कहा?
हर्ष और चाइल्ड आर्टिस्ट गरवित पारीक दोनों बिग बॉस हाउस में क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए एंटर हुए थे। इसी दौरान हर्ष ने NCB की छापेमारी और ड्रग्स में गिरफ्तारी को लेकर अप्रत्यक्ष टिप्पणी करते हुए कहा, ''सुबह-सुबह मैं आ गया क्योंकि आजकल मेरे घर पर भी लोग सुबह-सुबह आ जाते हैं...और बहुत कुछ करके चले जाते हैं...।'' एली गोनी, राहुल वैद्य सहित कुछ अन्य प्रतियोगियों ने हर्ष का इशारा किस ओर है, उसे भाप लिया और उसपर हंस रहे थे।

जेल से बाहर आने के बाद हर्ष और भारती ये किया था ये पोस्ट
जेल से बाहर आने के बाद हर्ष लिंबाचिया ने अपने सोशल मीडिया पर पत्नी भारती सिंह के साथ तीन तस्वीरें शेयर की थीं। इंस्टाग्राम पर साथ में हर्ष ने कैप्शन लिखा था- ''जब हम साथ होते हैं तो कुछ और मायने नहीं रखता है।''

हर्ष और भारती की गिरफ्तारी से जुड़ा पूरा मामला, जानिए
21 नवंबर 2020 को NCB ने भारती और हर्ष को 86.5 ग्राम कैनबिस उनके घर और ऑफिस से बरामद होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। दोनों ने इस बात को माना भी था कि वो इसका सेवन करते हैं। कपल ने 22 नवंबर को जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था और एनसीबी के बाद मजिस्ट्रेट की अदालत ने भारती और हर्ष को जमानत दे दी थी। जांच एजेंसी ( NCB) का प्रतिनिधित्व करने वाले सरकारी वकील अदालत में जमानत की दलील पेश करने के लिए पेश नहीं हुए। एनसीबी ने जमानत याचिका पर जवाब भी नहीं दिया था। हाल ही में भारती और हर्ष को एक बार फिर सोमवार 21 दिसंबर को NCB (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) कार्यालय में देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications