VIDEO: सूर्य की रौशनी में जाते ही कपड़े का बदल जाता रंग, महिला की जादुई ड्रेस की हो रही खूब चर्चा, लोग हैरान
इंटरनेट पर आए दिन वायरल वीडियो सामने आते रहते हैं। जो लोगों को काफी आकर्षित भी करता है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक महिला की जादुई ड्रेस की है।
इंटरनेट पर आए दिन वायरल वीडियो सामने आते रहते हैं। जो लोगों को काफी आकर्षित भी करता है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक महिला की जादुई ड्रेस की है। जिसमें देखा जा रहा है कि जगह बदलते ही महिला की ड्रेस का रंग बदल जाता है। महिला की ड्रेस का रंग पहले कुछ औऱ है, जैसे ही सूर्य की रौशनी में जाती हैं, ड्रेस का रंग बिल्कुल बदल जाता है। दूसरे रंग की ड्रेस हो जाती है। यह वीडियो देख लोगों को बहुत हैरानी हो रही है।

सूर्य की रौशनी में ड्रेस का रंग चंज
इंटरनेट पर इस जादुई फैशन ड्रेस की खूब चर्चा हो रही है। फैन्सी ड्रेस तो हर किसी को लुभा रही है, लेकिन ये ड्रेस कुछ ज्यादा ही लोगों को अपनी तरफ खींच रही है। सूर्य के रौशनी में जाते ही ड्रेस का रंग बदल जाता है। सोशल मीडिया पर काफी जोर पकड़ रहा है।

सफेद ड्रेस हो जाती है पिंक
इंटरनेट यूजर @izzipoopi ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में वह सफेद रंग की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं और अपनी ड्रेस की ओर इशारा करते हुए कह रही हैं कि दोस्तों, पता है आपको मेरी स्कर्ट रंग बदलती है? यह पूरी तरह से रंग बदलती है। चलो धूप में चलते हैं।

ड्रेस का रंग पिंक हो जाता है
वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि महिला व्हाइट रंग की ड्रेस पहनी हुई है। जैसे ही वह सूर्य की रौशनी में जाती हैं, उसकी ड्रेस का रंग पिक हो जाती है। वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा रहा है कि "यह अब पिंक है..।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
@izzipoopi ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरों भी साझा की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि यह ड्रेस गुप्त रूप से पिंक है। वीडियो शेयर किए जाने के बाद से इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इसे 24 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और 2 मिलियन से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

यूजर्स कर रहे चौंकाने वाले कमेंट
कमेंट सेक्शन में इंटरनेट यूजर्स इस बात से हैरान रह गए कि सूरज की रोशनी में सफेद पोशाक कितनी तेजी से रंग बदलती है। एक यूजर ने लिखा कि यह सबसे अच्छी चीज़ है जो मैंने देखी है। दूसरे ने कहा वाह, यह सचमुच इतना अविश्वसनीय है।
यह भी पढ़ें- एक दूजे के हुए अतहर आमिर-महरीन काजी, VIDEO में बेहद क्यूट लग रहे दूल्हा-दु्ल्हन, ड्रेस की हो रही खास चर्चा












Click it and Unblock the Notifications