एक दूजे के हुए अतहर आमिर-महरीन काजी, VIDEO में बेहद क्यूट लग रहे दूल्हा-दु्ल्हन, ड्रेस की हो रही खास चर्चा

यूपीएससी 2015 बैच के दूसरे टॉपर और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी टीना डाबी के पूर्व पति अतहर आमिर खान ने डॉक्टर महरीन काजी से निकाह किया। आईएएस अतहर आमिर और डॉ. महरीन काजी एक दूजे के हो गए।

नई दिल्ली, 04 अक्टूबर: यूपीएससी 2015 बैच के दूसरे टॉपर और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी टीना डाबी के पूर्व पति अतहर आमिर खान ने डॉक्टर महरीन काजी से निकाह किया। आईएएस अतहर आमिर और डॉ. महरीन काजी एक दूजे के हो गए। आमिर खान ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी शादी का खुलासा किया। टीना डाबी से तलाक होने के बाद अतहर आमिर खान महरीन काजी के करीब थे। दोनों बाद में निकाह करने का फैसला किया।

कुबूल है कुबूल है

कुबूल है कुबूल है

नवविवाहितों की ओर से रखे गए आधिकारिक फोटोग्राफर ने शादी के वीडियो को कैप्शन के साथ पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि 'कुबूल है'। साथ ही एक बहुत ही स्पेशल गीत वीडियो के साथ एड किया गया है। अतहर और मेहरीन दोनों बहुत खूबसूरत लग रहे हैं।

सगाई के बाद से ही मिल रही थी बधाई

सगाई के बाद से ही मिल रही थी बधाई

अतहर आमिर खान की ये दूसरी शादी है। महरीन काजी पेशे से डॉक्टर हैं। वे कश्मीर की रहने वाली हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर सगाई की जानकारी दी थी। इसके बाद दोनों को खूब बधाई मिल रही थी। शादी के बाद उनके चाहने वाले काफी खुश हैं।

दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं

दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं

बता दें कि सोशल मीडिया पर इस कपल की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। शेयर किए गए वीडियो में IAS अतहर दूल्हा बने हुए हैं। अतहर और महरीन दोनों काफी प्यारे लग रहे हैं। साथ ही उनके ड्रेस को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है।

रिसर्च फेलो के रूप में कार्यरत हैं

रिसर्च फेलो के रूप में कार्यरत हैं

श्रीनगर के लाल बाजार में उमर कॉलोनी की रहने वाली मेहरीन फिलहाल दिल्ली के एक अस्पताल में कार्यरत हैं। उसके पास एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) है। वह राजीव गांधी कैंसर संस्थान और अनुसंधान केंद्र, दिल्ली में एक रिसर्च फेलो के रूप में कार्यरत हैं।

चर्चा में रही दोनों की शादी

चर्चा में रही दोनों की शादी

वहीं, इससे पहले टीना डाबी ने भी जुलाई में शादी कर ली। उन्होंने जयपुर में आईएएस अधिकारी प्रदीप गावंडे से शादी की। टीना डाबी और अतहर आमिर के तलाक का मामला काफी चर्चा में था। हालांकि दोनों की शादी भी खूब चर्चा का विषय रही। लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया।

यह भी पढ़ें- IAS Athar Aamir Khan 2nd Marriage : जानिए वो 3 शर्तें जिन्‍हें मानकर अतहर आमिर ने जीता महरीन काजी का दिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+