दिल्ली पर कोहरे का साया बरकरार, इस हफ्ते खूब कंपकंपाएगी सर्दी

नई दिल्ली। दिल्ली ठंड से ठिठुर रही है। बीते गुरुवार को तापमान 6.7 डिग्री सेलसियस रहा जबकि एवरेज टेंपरेचर 1 डिग्री से नीचे रहा। हालांकि आने वाले दिनों में इससे राहत मिल सकती है। दूसरी ओर मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में प्रदूषण का हाल भी बदतर है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने गुरुवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 444 पर दर्ज की गई है।

cold wave and fog in delhi, people in capital may soon get relief

मौसम अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को भी घना कोहरा और धुंध बरकरार रहेगी। कहा जा रहा है कि दिल्ली का औसत न्यूनतम तापमान दिसंबर में 8.3 डिग्री होना चाहिए लेकिन बीते दिसंबर में ये 3 के नीचे भी दर्ज किया गया।रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है। साथ ही बारिश के भी आसार हैं। शनिवार देर रात को भी हल्की बारिश होने की संभावना है।बता दें कि कोहरे के इस चादर के बीच दिल्ली आने वाली 12 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

दूसरी ओर कोहरे का कोहराम उत्तर भारत में भी छाया हुआ है। आने वाले कुछ दिनों तक हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। उत्तरी मध्यप्रदेश, गुजरात तथा मध्य महाराष्ट्र तक शीतलहर के कारण लोग कंपकंपी झेल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ठंड और कोहरे में लिपटी दिल्ली, राजधानी आने वाली 12 से अधिक ट्रेनें रद्द

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+