ठंड और कोहरे में लिपटी दिल्ली, राजधानी आने वाली 12 से अधिक ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली। देशभर में ठंड का कहर जारी है। बुधवार सुबह को उत्तर भारत समेत दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा छाया रहा। इस धुंध के चलते ही दिल्ली पहुंचने वाली लगभग 12 से अधिक ट्रेनें लेट चल रही हैं। कई ट्रेनों का समय बदला गया है जबकि कई को कैंसिल भी किया गया है। कोहरे के चलते हवाई यातायात पर भी असर पड़ा है और फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं। इसके अलावा सड़क हादसों का संख्या भी कोहरे के चलते बढ़ गई है। पहाड़ों में बर्फबारी के चलते ही दिल्ली कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है।

dense fog and cold in delhi made 12 trains get delayed and cancelled

बुधवार को सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस के नजदीक दर्ज किया गया। खबर है कि दिन भर में ये न्यूनतम स्तर गिरकर 4 से 6 डिग्री पर आ जाएगा। सोमवार को खबर आई थी कि इस सप्ताह राजधानी में बारिश के चलते कंपकंपी भी बढ़ सकता है। जिससे 6 और 7 जनवरी को तापमान सबसे नीचे जाएगा।

जहां दिल्ली में ठंड ने कहर मचा रखा है वहीं कश्मीर में चिल्लई कलां के सर्द दिन चल रहे हैं। चिल्लई कलां साल को वो 40 दिन होते हैं जब कश्मीर में सबसे अधिक ठंड पड़ती है। उत्तर भारत के कई इलाकों में भी तापमान तेजी से गिरा है।

यह भी पढ़ें- कांप रहा है उत्तर भारत, यातायात प्रभावित, कोहरे से लोग परेशान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+