दिल्ली में ठंड का कहर जारी, पारा लुढ़ककर 5 पर पहुंचा
नई दिल्ली। दिल्ली के लोगों को ठंड और कोहरे की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। राजधानी में सर्द हवाओं का सिलसिला भी जारी है जिसके कारण गलन और भी बढ़ गई है। शनिवार को भी सुबह घना कोहरा और कड़कड़ाती ठंड के कारण लोगों को बुरा हाल है। शीत लहर ने सर्दी में और इजाफा कर दिया है, राजधानी में दिसंबर की इस ठंड ने सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

ठंड का असर गुरुग्राम और नोएडा में भी देखने को मिल रहा है। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की संख्या में कमी देखी गई है। अधिकांश लोग मेट्रो की सवारी करते नजर आए हैं। वहीं, ठंड के कारण बेघर लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में सरकारी रैन बसेरा और नाइट शेल्टर्स इन लोगों के लिए बड़ी राहत का काम कर रहा है।
दिल्ली में ठंड का कहर जारी
राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में रैन बसेरों में बेघर लोग रह रहे हैं। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों में ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शीतलहर के कारण दिल्ली का तापमान 5 के आसपास ही रहा है। रात में ठंड अधिक हो जा रही है। दूसरी तरफ, खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली कुछ फ्लाइट्स भी लेट होने की खबरें हैं।












Click it and Unblock the Notifications