cold wave in Kashmir: कश्मीर घाटी भीषण शीतलहर की चपेट में, गुलमर्ग में पारा -11 पहुंचा
श्रीनगर। cold wave conditions swept Kashmir. कश्मीर (jammu kashmir)में बुधवार को शीतलहर(cold wave) और तेज हो गई तथा समूची घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को हुई बर्फबारी(snowfall) से पहले छाए बादलों की वजह से लगातार दो रात से रात का तापमान जमाव बिन्दु के नजदीक था, लेकिन उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में यह शून्य से 11 डिग्री नीचे पहुंच गया। श्रीनगर (Srinagar) समेत कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में एक बार फिर ताजा बर्फबारी हुई।
Recommended Video

गुलमर्ग घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, गुलमर्ग घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा। पहलगाम में तापमान शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में छह डिग्री की गिरावट है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, काजीगुंड में तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 2.8 डिग्री नीचे और कोकरनाग में तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

श्रीनगर में करीब एक इंच बर्फबारी हुई
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में करीब एक इंच बर्फबारी हुई, जोकि बाद में बारिश के चलते जल्द पिघल गई। गुलमर्ग में करीब सात इंच ताजा बर्फबारी हुई है। जबकि टंगमर्ग में 4 इंच बर्फ रिकॉर्ड की गई। कुलगाम में 3 इंच, पुलवामा में 3 इंच, शोपियां में 6 इंच, कुपवाड़ा में 3 इंच, बारामुला में 2 इंच, बडगाम में 1 इंच ताजा बर्फ रिकॉर्ड की गई। गुलमर्ग में बीती रात तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। जबकि दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में माइनस 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश या बर्फबारी का अनुमान लगाया है।

कश्मीर इस समय 'चिल्लई कलां' के दौर में है
कश्मीर इस समय 'चिल्लई कलां' के दौर में है, जिस दौरान 40 दिन तक भीषण सर्दी पड़ती है। इस दौरान तापमान शून्य से नीचे चला जाता है तथा डल झील सहित घाटी के कई इलाकों में जल आपूर्ति लाइन और जलाशय जम जाते हैं। अधिकारियों ने कहा कि इस दौरान अधिकतम बर्फबारी होती है। 'चिल्लई कलां' 21 दिसंबर से शुरू हुआ था और यह 31 जनवरी तक चलेगा। कश्मीर में इसके बाद 20 दिन का 'चिल्लई खुर्द' का दौर चलेगा। इस दौरान ठंड अपेक्षाकृत कम रहती है, लेकिन शीतलहर जारी रहती है। इसके बाद 10 दिन का 'चिल्लई बच्चा' का दौर आएगा, जब ठंड और कम हो जाएगी।
-
Aaj Ka Mausam: UP-राजस्थान में सूरज बरपाएगा कहर, JK समेत 9 राज्यों में Rain Alert, क्या दिल्ली में होगी बारिश? -
Delhi Weather: बारिश गई, अब गर्मी का कहर शुरू, 40 जाएगा पारा, घर से निकलने से पहले देखें वेदर रिपोर्ट -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications