दिल्ली में अभी और बढ़ेगी ठंड, कोहरे के चलते 130 उड़ानों में हुई देरी

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे भारत में ठंड का कहर बदस्तूर जारी है। आलम यह है कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे भारत में ठंड का कहर बदस्तूर जारी है। आलम यह है कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अगर हम बात खाली राजधानी दिल्ली की करें भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के पालम में आज सुबह 5:30 बजे 9.8 ℃ तापमान दर्ज किया गया, जिसके अगले 24 घंटों के दौरान 0.2 ℃ तक गिरने की संभावना है। जबकि सफदरजंग के इलाके में तापमान 8.6 ℃ दर्ज किया गया, जिसके अगले 24 घंटों के दौरान 1.2 ℃ बढ़ने की संभावना है।

weather

Recommended Video

    Delhi NCR Weather: दिल्ली में घने कोहरे से छाया अंधेरा, विजिबिलिटी बेहद कम | वनइंडिया हिंदी

    ठंड की मार का असर उड़ानों पर भी पड़ा है। खबरों की मानें तो दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली लगभग 80 उड़ानें और दिल्ली पहुंचने वाली करीब 50 उड़ानें देरी से चल रही हैं जबकि उनमें से 1 उड़ान को रद्द कर दिया गया है। एयरपोर्ट ने इस बाबत शनिवार को ट्वीट किया था कि कैटेगरी-3ए और कैटेगरी-3बी विमान और पायलट ही संचालन में समर्थ हैं। "यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे उड़ान की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।"

    यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में छाया घना कोहरा, अगले दो दिन में ठंड दिखाएगी अपना रौद्र रूप

    अगर हम दिल्ली की वायु गुणवत्ता की बात करें तो वह बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गई है। सुबह 9 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 436 यानि बेहद खतरनाक श्रेणी में दर्ज किया गया।

    आईएमडी के क्षेत्रीय फोरकास्टिंग केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि हवा की गति धीमी हो गई है, जिसने हवा में नमी के साथ प्रदूषकों को भारी बना दिया है। वहीं, केंद्र सरकार के एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में वायु की गुणवत्ता में और गिरावट की संभावना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+