दिल्ली-एनसीआर में छाया घना कोहरा, अगले दो दिन में ठंड दिखाएगी अपना रौद्र रूप
नई दिल्ली। Dense Fog in Delhi-NCR मकर संक्राति के बाद राजधानी दिल्ली में ना सिर्फ ठंड का प्रकोप बढ़ गया है, बल्कि कोहरे की चादर हर दिन के साथ बढ़ती ही जा रही है। शनिवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरी की चादर दिखी। विजिबिलिटी की बात करें तो 50 मीटर की दूरी पर भी देख पाना बढ़ा मुश्किल साबित हो रहा है। मौसम विभाग ने भी ये भविष्यवाणी की थी शनिवार के बाद दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप फिर से देखने को मिल सकता है।
Recommended Video

अगले 24 घंटे में ठंड का दिखेगा प्रकोप
घने कोहरे के अलावा दिल्ली-एनसीआर में ठंड भी जबरदस्त है। दिल्ली के पालम इलाके में सुबह 5:30 बजे 9.8 ℃ तापमान दर्ज किया गया, जो अगले 24 घंटों के दौरान 0.2 ℃ तक गिरने की संभावना है। वहीं सफदरजंग में 8.6 ℃ तापमान दर्ज किया गया, जो अगले 24 घंटों के दौरान 1.2 ℃ तक जाने की संभावना है।
वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंची
घने कोहरे के अलावा दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सिस्टम ऑफ़ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार, दिल्ली वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर श्रेणी में 492 रहा है।
अगले 2-3 दिन के अंदर तापमान में आएगी भारी गिरावट
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने शुक्रवार को ही ये भविष्यवाणी कर दी थी कि 16 जनवरी के बाद घना कोहरा देखने को मिलेगा। इसके अलावा तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने 17 और 18 जनवरी को घना कोहरा होने का अनुमान लगाया है और तापमान भी 3-4 ℃ तक पहुंचने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications