Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली एनसीआर में फिर करवट लेगा मौसम, कोहरे के चलते 18 ट्रेनें लेट

नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है। दरअसल कुछ दिन पर गिरे ओलों के कारण ठंड अचानक बढ़ गई है। मौसम विभाग की माने तो एक बार फिर मौसम तेज करवट ले सकता है। विभाग के अनुसार ये बदलाव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से आ रहा है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर बाकी आसपास के राज्यों में भी देखने को मिल सकता है। मंगलवार की सुबह दिल्ली एनसीआर में हल्के बादल और कोहरा देखने को मिला। हालांकि दिन में बादल छंटने और धूप निकलने की संभावना है। आज न्यूनतम तापमान 9 जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। घना कोहरा भी होने की संभावना है।

cold in delhi will trouble more, 18 trains running late

ठंड से बचने के लिए बेघर लोगों को रैन बसेरों का बड़ा सहारा है। बाहर के कामकाज के लिए दिल्ली आने वाले जिनके पास घर नहीं है वह रैन बसेरों में रह कर अपनी ठंड को काट रहे हैं। हालांकि दिल्ली के इस साल भी ठंड के चलते कई लोगों की जान भी गई है। हाल ही में दिल्ली में बारिश के बाद जिस तरह दिल्ली में ओले पड़े वह अजीब और चौंकाने वाला था। यह ओले इतना ज्यादा थे कि नजारा किसी पहाड़ी क्षेत्र जैसा था। लोग सड़कों पर निकलकर इस अजीब दृश्य को देखने लगे।

गौरतलब है कि इस ठंड और कोहरे के चलते रेल यातायात पर भी काफी असर पड़ा है। दिल्ली आने वाली कुल 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं हवाई यातायात भी इसके चलते प्रभावित हुआ है। कई विमान देरी से चल रहे हैं जबकि कई कैंसिल भी हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- कोहरे और धुंध के चलते आज लेट हैं ये 17 ट्रेन, देखिए लेट ट्रेनों की सूची

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+