दिल्ली में ठंड बरकरार, अगले 4 दिनों तक छाया रहेगा कोहरा, 11 ट्रेनें लेट

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर और आसपास के इलाकों में आने वाले चार दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार बरकरार रहेगी। यानी 24 से 27 जनवरी तक घना कोहरा छाया रह सकता है। 26 जनवरी को तापमान गिरेगा। इसके अलावा 26 और 27 जनवरी को तापमान 5 डिग्री या इससे भी नीचे जा सकता है। बता दें कि दिल्ली के मौसम में लगातार ठंड बढ़ती दिख रही है। लोगों के लिए घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कोहरे के कहर से भी सड़कों पर रोज़ाना हादसे हो रहे हैं।

cold in delhi continues, 11 trains to capital are delayed

वहीं 25 जनवरी को बादल छाए रह सकते हैं जबकि एनसीआर के आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है जबकि न्यूनतम ये तापमान 8 डिग्री तक दर्ज किया गया। हवा की नमी अधिकतम 100 फीसदी जबकि न्यूनतम 77 फीसदी दर्ज की गई। बुधवार को पालम में सुबह 6.2 मिमी ,लोदी रोड में 21.5 मिमी, रिज में 22.7 मिमी, आयानगर में 17.6 मिमी, पूसा में 4 मिमी तक बारिश हुई।

गुरुवार को सुबह से ही दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है। अधिकतम तापमान 19 तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की संभावना है। खराब मौसम और कोहरे के चलते यातायात का भी बुरा हाल है। यहां तक कि कोलकाता से दिल्ली जा रहे दो विमानों का लखनऊ में मजबूरन लैंडिंग करानी पड़ी। जबकि लखनऊ से दिल्ली जाने वाले चार विमानों को भी आधा से एक घंटे तक रोक दिया गया। हालात ऐसे हैं कि लखनऊ एयरपोर्ट के पार्किंग एरिया में विमानों की कतार लग गई है। खबर है कि दिल्ली में मौसम के सुधार के बाद ही इन विमानों को रवाना किया जाएगा। साथ ही रेल यातायात की बात की जाए तो दिल्ली आने वाली 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

यह भी पढ़े- दिल्ली में सर्दी का कहर, कश्मीर-हिमाचल में बिछी बर्फ की चादर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+