Coimbatore car blast case: पांच आरोपियों को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Coimbatore car blast case: कोयंबटूर कार बम ब्लॉस्ट मामले में सिटी पुलिस ने पांच लोगों को अरेस्ट किया था जिन्हें मंगलवार कारे कोर्ट के सामने पेश किया गया था। पांचों आरोपियों को कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस ने मंगलवार की देर रात बताया कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को आज शाम एक न्यायाधीश के समक्ष पेश किए जाने के बाद उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सभी पांचों आरोपियों को कोयंबटूर केंद्रीय कारागार ले जाया गया है।
बता दें तमिलनाडु के कोयंबटूर में रविवार को कोट्टई ईश्वरन मंदिर के पास एक कार के अंदर गैस सिलेंडर फटने से एक 25 वर्षीय व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल जाने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। व्यक्ति की मौत की जांच के दौरान पुलिस द्वारा की जांच ममें आतंकी साजिश का खुलासा हुआ। जिसके बाद पूरे मामले का रुख ही बदल गया ।
बता दें इस कार धमाके में 25 वर्षीय जमीजा मुबीन की मौत हुई है उससे पहले एक मामले के संबंध में पूछताछ की गई थी। सिलेंडर विस्फोट मामले की जांच जारी है, पुलिस ने जमीजा के घर की तलाशी के दौरान कुछ कम गहन विस्फोटक बरामद किए। इसके अलाव पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किया, जिसमें चार लोगों को विस्फोट के दिन जमीजा के आवास के बाहर एक बोरी में लिपटे एक सामान को ले जाते हुए दिखाया गया था।
पुलिस ने जमीजा के घर से कम गहन विस्फोटक सामग्री बरामद की और कहा कि जब्त की गई पोटेशियम नाइट्रेट जैसी सामग्री "भविष्य" के उपयोग के लिए थी।
राज्य के पुलिस प्रमुख सी सिलेंद्र बाबू ने कहा कार में मिली अन्य चीजों की फोरेंसिक विभाग द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया जमीजा के घर तलाशी के बाद वहां कुछ कम गहन विस्फोटक-पोटेशियम नाइट्रेट, एल्यूमीनियम पाउडर, लकड़ी का कोयला, सल्फर-- बम बनाने की सामग्री बरादम की थी।
West Bengal: हावड़ा में प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच पाया आग पर काबू












Click it and Unblock the Notifications