वेस्टर्न कमांड को मिला आदेश- युद्ध के लिए रहें तैयार, आर्मी चीफ लेंगे तैयारियों का जायजा
नई दिल्ली। वेस्टर्न कमांड के अधीन आने वाले सेना की यूनिटों को अपने क्षेत्र में युद्ध स्तर की तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
सेना की यूनिटों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी तैयारी करके रखें कि किसी को भी जवाब देने में कम समय न लगें।

भारतीय सेना ने ट्वीटर एकाउंट के जरिए जानकारी दी है कि आज भारतीय सेना के प्रमुख दलबीर सिंह तय स्थान पर पहुंचकर वेस्टर्न कमांड पहुंच कर सेना की तैयारियों का जायजा लेंगे।
भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक वेस्टर्न कमांड के अधीन वाली सेना की यूनिटों को आदेश दिया गया है कि वो ऐसी तैयारी करके रखें कि अगर युद्ध जैसी कोई स्थिति बनती है या फिर पाकिस्तान की तरफ से कोई हमला होता है तो उसका जबरदस्त जवाब दिया जा सके।
इससे पहले सेना ने सैनिकों की छुट्टी को भी निरस्त कर दिया है। वेस्टर्न ऑर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सुरिंदर सिंह इस समय सेना की तैयारी को लेकर कॉर्प कमांडर के संपर्क में हैं।
सूत्रों ने बताया कि फिरोजपुर और अमतसर में स्थित ऑर्मी डिविजन जोकि जालंधर कॉर्प्स और मेरठ बेस्ड इंफेनट्री को पहले से ही अलर्ट भेजा जा चुका है।
एक सेना के अधिकारी ने खुलासा करते हुए बताया कि पाकिस्तानी बिग्रेड को सियालकोट सेक्टर की तरफ आगे आते हुए देखा गया है। इस स्थिति को पूरी तरह से मॉनिटर किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में बॉर्डर के पास भी पाकिस्तान की सेना की हलचल देखी गई है।
वेस्टर्न कमांड यूनिट के मुताबिक पठानकोट-कठुआ-सांबा-जम्मू-अखनूर पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications