यूपी: सीएम ऑफिस ने योगी आदित्यनाथ के फोटो के साथ टैग किया फेक ट्विटर अकाउंट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से सोमवार को सीएम आदित्नाथ के फेक ट्विटर अकाउंट को टैग कर गिया गया। सीएम ऑफिस की ओर से किए गए ट्वीट में योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए और एक प्रदर्शनी देखते हुए फोटो में गलत अकाउंट टैग किया गया।

दूसरा अकाउंट किया टैग
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट CMOfficeUP ने सोमवार को योगी आदित्यनाथ को लेकर ट्वीट किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में युवा प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर पर एक प्रदर्शनी में गए थे। ट्वीट में योगी आदित्यनाथ के ट्विटर अकाउंट की जगह उनके नाम का दूसरा अकाउंट टैग कर दिया गया। ऐसा ही एक और ट्वीट में हुआ, जिसमें आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री का स्वागत करते दिखाया गया है।

फेक अकाउंट में की गई है सीएम के ट्विटर अकाउंट की नकल
सीएम कार्यालय ने जिस अकाउंट को टैग किया गया है, उससे सिर्फ पांच ट्वीट हुए हैं और आखिरी ट्वीट 2017 में किया गया था। हालांकि इसमें सीएम के अकाउंट की नकल जरूर की गई है। उन्हीं के जैसा फोटो लगाया गया है।

सोशल मीडिया पर उठे सवाल
सीएम कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट में योगी आदित्यनाथ के गलत ट्विटर अकाउंट को टैग किए जाने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाए। कई यूजर्स ने इस पर कमेंट कर पूछा कि क्या सीएम कार्यालय के ट्विटर अकाउंट चलाने वाले को सीएम के ट्विटर का नहीं पता है।












Click it and Unblock the Notifications