पश्चिम बंगाल और असम के चुनावी रण में भाजपा ने सीएम योगी को उतारा, करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां

लखनऊ। लोकसभा चुनाव हो या राज्यों के विधानसभा चुनाव, स्टार प्रचारक के तौर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भाजपा मैदान में उतारती रही है। असम और पश्चिम बंगाल के चुनावों में भाजपा बेहतर प्रदर्शन के एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। पार्टी ने इन दोनों चुनावों में अपने इस नायक को उतार दिया है। दो मार्च को पश्चिम बंगाल के मालदा में सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली हो चुकी है। चुनावी रैलियां करने के लिए सीएम योगी पश्चिम बंगाल और असम आते-जाते रहेंगे और भाजपा के पक्ष में मतदाताओं को रिझाने का प्रयास करेंगे।

CM Yogis rallies in West Bengal and Assam assembly elections

16 मार्च को सीएम योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा असम में है। वहां की रैली करने के बाद 17 मार्च को उनकी रैली पश्चिम बंगाल में है। असम की जनसभा करने के अगले ही दिन सीएम योगी पश्चिम बंगाल आएंगे। दोनों ही राज्यों में सीएम योगी की कई जनसभाएं होनी हैं जिसके लिए भाजपा तैयारी कर रही है। पश्चिम बंगाल की मुस्लिम बहुल मतदाताओं वाली सीट मालदा में सीएम योगी ने दो मार्च को रैली करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा था। मुख्यमंत्री ने ममता सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि यहां जय श्रीराम बोलने से रोका जाता है। अगर भाजपा की सरकार बनी तो टीएमसी के गुंडे जान बचाने के लिए भीख मांगेंगे और मांफी मांगने वाली तख्ती गले में लटकाकर चलेंगे।

Recommended Video

    West Bengal Election 2021: Suvendhu Adhikari ने Mamata Banerjee पर फिर साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी

    पश्चिम बंगाल में पहले चरण के विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर चुकी है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी, मनोज तिवारी, रूपा गांगुली, रघुवर दास, सीएम योगी, मिथुन चक्रवर्ती, अरविंद मेनन, अमित मालवीय, बाबुल सुप्रीयो, देवश्री चौधरी, नरोत्तम मिश्रा, बाबूलाल मरांडी, शहनवाज हुसैन, राजू बनर्जी, अमिताभ चक्रवर्ती, ज्योतिमय सिंह महतो, सुभाष महतो, सुभाष सरकार, कुनार हमेब्रम, यस दासगुप्ता, श्रबंती चटैरी, पायल सरकार, हिरन चटर्जी समेत अन्य के नाम शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+