प्रधानमंत्री मोदी से सीएम योगी की मुलाकात, 81 करोड़ की खाद्यान्न योजना पर PM की तारीफ

दिल्ली में सीएम योगी ने पीएम मोदी से मुलाकात की और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना तहत केंद्र के मुफ्त खाद्यान्न वितरण योजना के लिए पीएम का आभार जताया।

CM Yogi meets Prime Minister Modi

CM Yogi meets PM Modi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं की इस शिष्टाचार भेंट में उत्तर प्रदेश में चल केंद्र की योजनाओं की चर्चा हुई। इस दौरान केंद्र की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 81 करोड़ के मुफ्त खद्यान्न वितरण योजना का सीएम योगी ने ताराफ की।

पीएम से भेंट के बाद सीएम योगी ने ट्विटर पर पीएम मोदी (PM Modi) को धन्यवाद देते हुए कहा, 'देश सेवा में निरंतर समर्पित रहने वाले आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रधानमंत्री जी को अपना बहुमूल्य समय देने के लिए हृदयतल की गहराई से उनका धन्यवाद।"

इससे पहले शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद एक ट्वीट में कहा, "राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम' के तहत दिसंबर 2023 तक 81 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने का पीएम मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल का निर्णय सराहनीय है। इस कल्याणकारी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक धन्यवाद।"

मुख्यमंत्री ने 'वन रैंक वन पेंशन' (OROP) योजना के तहत रक्षा बलों के कर्मियों और फेमिली पेंशनरों की पेंशन में अगले संशोधन को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। सीएम ने एक ट्वीट में कहा,'वन रैंक, वन पेंशन' के तहत रक्षा बलों के कार्मिकों और पारिवारिक पेंशनरों की पेंशन के अगले संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा दी गई स्वीकृति सराहनीय है। इस निर्णय के जरिए सैनिक और उनके परिवारों को 25 लाख से अधिक पूर्व-सैनिकों को लाभ पहुँचाने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।"

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने Adani-Ambani के बहाने PM Modi को घेरा | Delhi Bharat Jodo Yatra | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+